-महिला के आत्मदाह की धमकी के बाद हुई गिरफ्तारी

BAREILLY: जिस चांद मियां को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया था उसी चांद मियां को संडे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल भेजने के पीछे की वजह पीडि़त महिला के द्वारा कलेक्ट्रेट गेट पर आत्मदाह की धमकी देना रहा। महिला कई दिनों से पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही थी। चांद पर आरोप है कि उसने किला की रहने वाली महिला के साथ पहले रेप किया। जब उस पर रेप का किला में मुकदमा दर्ज हो गया तो उसने महिला से शादी कर ली। उसके कुछ दिनों बाद महिला को छोड़ दिया। उसके बाद चांद ने अपने साथियों के साथ कचहरी के पास महिला का अपहरण कर रेप का प्रयास किया था। जिसकी एफआईआर कोतवाली में दर्ज की गई थी। इसी मामले में पुलिस चांद की गिरफ्तारी में हीला हवाली कर रही थी।