ALLAHABAD: सिविल लाइन एरिया में स्थित एक पेट्रोल पम्प पर शुक्रवार की शाम कर्मचारियों ने डॉक्टर पर हमला कर दिया। नुकीली धारदार चीज से मारकर उन्हें जख्मी कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सीओ श्रीश्चन्द्र व इंस्पेक्टर सुनील कुमार दुबे पहुंच गए। तब तक हमलावर कर्मचारी वहां से भाग चुके थे।

अशोक नगर में रहने वाले रंजन वाजपेई अल्लापुर में अपना क्लीनिक चलाते हैं। डाक्टर का कहना है कि शुक्रवार की शाम वह स्थित आईजी आफिस के निकट स्थित पेट्रेाल पम्प पर तेल भरवाने गए थे। टैंक फुल कराने के बाद उन्होंने गाड़ी के टायर का एयर चेक करने के लिए कहा। कर्मचारी हवा चेक करने में अनाकानी करने लगे तो उन्होंने दुबारा आग्रह किया। इस पर तुम्हारा नौकर नहीं हूं कहकर कर्मचारियों ने बत्तमीजी शुरू कर दी। डॉक्टर ने विरोध किया तो उन पर हमला कर दिया गया। डॉक्टर के अनुसार पम्प मालिक वहां मौजूद थे मगर उन्होंने कर्मचारियों को रोकने की कोशिश भी नहीं की।