RANCHI : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष रामाकांत उपाध्याय पर रविवार को कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें वे गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस मेंस एसोसिएशन के ऑफिस में हुए इस हमले के बाद रमाकांत उपाध्याय को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इस बाबत उन्होंने अखिलेश्वर पांडेय के खिलाफ कोतवाली शिकायत में हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

होना है चुनाव

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन का कुछ दिनों बाद चुनाव होना है। ऐसे में इस हमले को इस चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, रामाकांत उपाध्याय ने जिस अखिलेश्वर पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, वे एसोसिएशन के सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, अभी वे एसोसिएशन से बाहर हैं।

अखिलेश्वर की पहले हुई थी पिटाई

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के सदस्यों के मुताबिक, कुछ दिन पहले कुछ मुद्दे को लेकर एसोसिएशन के पूर्व सदस्य अखिलेश्वर पांडेय की पिटाई कर दी गई थी। ऐसे में हो सकता है कि बदला लेने की खातिर उन्होंने अपने कुछ सहयोगियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया है। वैसे, पुलिस की जांच के बाद ही हमले के पीछे का सच सामने आ पाएगा।