-सीनियर सिटीजन ने मौत चुनने के लिए पुल से लगाई थी छलांग

-मछुआरों ने बचाया और पुलिस ने घर पहुंचाया

ALLAHABAD: कहते हैं जिन्दगी और मौत ऊपर वाले के हाथ में है। जब तक वह नहीं चाहेगा पत्ता भी नहीं हिलेगा। सोमवार को कुछ ऐसा ही देखने को मिला। शास्त्री पुल से एक सीनियर सिटीजन ने सुसाइड करने के लिए पुल से छलांग लगा दी। वह नीचे गिरा लेकिन पानी की जगह रेत पर। किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। पुलिस से सही सलामत उसे घर पहुंचा दिया। उसने बताया कि वह अपने परिवार वालों से परेशान होकर सुसाइड करने पहुंचा था।

झूंसी का रहने वाला

झूंसी चमनगंज के रहने वाले करीब म्भ् साल के केदार सोमवार को शास्त्री पुल पर पहुंचे। दोपहर में करीब तीन बजे उसने पुल से सीधे जान देने के लिए छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे कूदते हुए देखा। कुछ ही देर में पुल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। नीचे देखा तो रेत में वह व्यक्ति पड़ा था। उसकी स्थिति देखकर किसी को भी अंदाजा नहीं होगा कि वह जिन्दा बचेगा। लेकिन ऐसा नहीं था। गंगा नदी में मछली मार रहे मछुआरे और नाव वालों ने उसे देखा तो बचाने पहुंच गए। उसे वहां से निकाला और बाहर ले गए। इस दौरान झूंसी पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस उसे लेकर थाने गई। वहां पर केदार ने बताया कि वह अपने परिवार कलह से परेशान होकर ऐसा किया था। पुलिस ने उसे समझाया और उसके फैमिली मेम्बर्स को थाने बुलाकर घर भेज दिया।