-सेंट्रल जेल रोड स्थित एक शोरूम के बाहर गाड़ी खड़ी करने के विवाद में दबंगों ने ओनर पर किया हमला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

सेंट्रल जेल रोड स्थित टू व्हीलर शोरूम समृद्धि सुजुकी के बाहर वाहन खड़ा करने के विवाद में कुछ युवकों ने गुरुवार की रात शोरूम मालिक उमेश सिंह की जमकर पिटाई कर दी। विरोध किया तो उन पर पिस्टल भी तान दी। देर रात तक मामले में कचहरी पुलिस चौकी पर पंचायत चलती रही। इस बीच पुलिस ने एक आरोपी पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया।

घुस आये अंदर

शोरूम मालिक राजेश सिंह के छोटे भाई उमेश भी यहां बैठते हैं। राजेश का आरोप है कि पड़ोस की बिल्डिंग में साइन सिटी नाम से एक रियल स्टेट कम्पनी का ऑफिस है। यहां अक्सर लोग आते हैं और गाडि़यां इनके शोरूम के सामने खड़ी कर चले जाते हैं। शुक्रवार शाम कुछ लोग गाड़ी से आये और गाड़ी खड़ी कर जाने लगे। मना करने पर शोरूम में घुस आए और उनके भाई उमेश सिंह की पिटाई शुरू कर दी। इस बीच बवाल बढ़ा तो दबंगों ने इन पर पिस्टल भी तान दी। कैंट सीओ का कहना है कि उमेश सिंह व राजेश सिंह दोनों पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के भांजे हैं। वहीं नामजद आरोपी पिंटू सिंह उर्फ सोनू आजमगढ़ जिले के अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख वंदना सिंह का पति है। मामले में सोनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।