-आरोपी को हिरासत में लेने के बाद मानगो पुलिस ने छोड़ा

-थानेदार की शिकायत लेकर पीडि़ता पहुंची एसपी ऑफिस

-मानगो थाने में नहीं दी गई एफआईआर की रिसिविंग

jamshedpur@inext.co.in

JAMSHEDPUR: मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी निवासी विनय कुमार सिंह (ब्0) पर एक तलाकशुदा महिला ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। विनय सिंह पेश से एलाइसी एजेंट है। घटना ख्7 मई को सुबह ब्.फ्0 की है। हर दिन की तरह महिला सुबह उठकर फूल तोड़ने जा रही थी। उसी समय विनय सिंह ने महिला के साथ अश्लील हरकत की और दुष्कर्म का प्रयास किया। उस पर महिला के कपड़े फाड़ने का भी आरोप है। जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भाग खड़ा हुआ।

रोते हुए घर पहुंची महिला

महिला रोते हुए अपने घर पहुंची और सारी बात अपने परिजनों को बताई। परिजन और आसपास रहने वाले लोगों ने मानगो थाना में सुबह सात बजे इसकी लिखित शिकायत की। परिजनों का आरोप है कि कंप्लेन लिखने के बाद थानेदार ने रिसिविंग नहीं दी।

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद छोड़ दिया

परिजनों ने डीएसपी को बताया कि पुलिस कंप्लेन के बाद ख्7 मई को आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। पीडि़ता के परिजन ख्8 मई को थाना गए तो वहां हाजत में आरोपी नहीं था। परिजनों को पता चला कि आरोपी को छोड़ दिया गया है। इसके बाद परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे। डीएसपी से मिलकर पीडि़ता और उसके परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। डीएसपी ने इस संबंध में जल्दी ही कार्रवाई का भरोसा दिया है।