- भीतरी दीवारों पर बढ़ी सुरक्षा, कई बंदियों को अलग अलग बैरकों में भेजा

KANPUR: फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में चल रहे भीषण बवाल को देखते हुए कानपुर जेल में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों ने जेल अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए हैं। कैदियों में किसी प्रकार के असंतोष या नाराजगी पर भी नजर रखी जा रही है। साथ ही जेल बंदियों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। मालूम हो कि कानपुर जेल में 1243 कैदियों की क्षमता है लेकिन 2200 से ज्यादा कैदी अभी हैं। बीते साल के अंत में दो कैदी जेल से भागने में भी कामयाब हुए थे। अभी जेल की बाहरी दीवार बनाने का भी काम चल रहा है। फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बवाल के बाद कानपुर जेल में भी चौकसी बढ़ाई गई है। भीतरी दीवारों पर बंदी रक्षकों को हर घंटे राउंड लेने के आदेश हैं। इसके अलावा कई बंदियों को अलग अलग बैरकों में भेज दिया गया है।