माधुरी की साड़ी:
माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर अभिनीत फिल्म बेटा भी काफी फेमस हुई थी। इस फिल्म में माधुरी ने जो पीले रंग की साड़ी पहनी थी। वह लोगों को बहुत पसंद आई थी। हालांकि इस साड़ी को चैरिटी को ध्यान में रखते हुए करीब 80 हजार रुपये में इसकी नीलामी की गई।  

लाखों करोड़ों में बिकती हैं सलमान,माधुरी जैसे सितारों की उतरन

सलमान का तौलिया:
सलमान खान का जवानी फिर न आए गाना तो आज भी सबकी जुबान पर रटा है। वहीं इसमें सलमान का किया गया तौलिए वाला डांस तो शायद ही कोई भूल पाए। ऐसे में आपको जानकर हैरानी होगी कि सलमान की ये तौलिया करीब एक लाख 42 हजार रुपये की कीमत में बिकी।

लाखों करोड़ों में बिकती हैं सलमान,माधुरी जैसे सितारों की उतरन

माधुरी का लहंगा:

अभिनेता शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय अभिनीत फिल्म देवदास तो आपको याद ही होगी। इसके गाने मुझे मार डाला में अभिनेत्री माधुरी ने हरे रंग का लंहगा पहना था। चर्चा थी कि ये लहंगा करीब तीन करोड़ रुपये में नीलाम किया गया।

लाखों करोड़ों में बिकती हैं सलमान,माधुरी जैसे सितारों की उतरन

प्रियंका की सैंडल:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने यूनिसेफ के 'सेव द गर्ल कैंपेन' अभियान में जबरदस्त पिंक हील्स पहनी थी। ये हील देखने में बहुत ही खूबसूरत थीं। ये पिंक हील्स करीब ढाई लाख रुपये में नीलाम हुए।

लाखों करोड़ों में बिकती हैं सलमान,माधुरी जैसे सितारों की उतरन

फारुक शेख की अंगूठी:
फिल्म उमराव जान में अभिनेता फारुक शेख एक सैफायर स्टोन वाली खूबसूरत सी अंगूठी पहनी थी। यह अगूंठी करीब 96 हजार रुपये में नीलाम हुई।

लाखों करोड़ों में बिकती हैं सलमान,माधुरी जैसे सितारों की उतरन

शम्मी कपूर की जैकेट:

बॉलीवुड अभिनेता शम्मी कपूर  ने फिल्म  'चाहे कोई मुझे जंगली कहे' में एक बड़ी ही खूबसूरत जैकेट पहनी थी। शम्मी कपूर की ये जैकेट करीब 88 हजार रुपये में बिकी थी।

लाखों करोड़ों में बिकती हैं सलमान,माधुरी जैसे सितारों की उतरन

आमिर का बल्ला:
बॉलीवुड की चर्चित फिल्म लगान भी महंगे नीलामी आइटम वाली फिल्मों की सूची में शामिल है। इस फिल्म में आपको अभिनेता आमिर खान का बल्ला तो याद ही होगा। आमिर खान का ये बल्ला करीब एक लाख 56 हजार रुपये में बिका।

लाखों करोड़ों में बिकती हैं सलमान,माधुरी जैसे सितारों की उतरन

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk