अवनी के भाई भी आर्मी में

अवनी चतुर्वेदी मध्यप्रदेश रीवा की रहने वाली हैं। इन्होंने राजस्थान की वनस्थली यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटर साइंस से बीटेक किया है। अवनी के पिता मध्य प्रदेश सरकार में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर हैं। वहीं इनके भाई आर्मी में हैं।

अकेले मिग-21 लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला पायलट बनीं अवनी,यहां जानें उनके बारे में

किसी खतरे से नहीं घबराती

अवनी बचपन से ही आर्मी आदि की बातों में काफी ज्यादा रुचि रखती थी। वह इस सेक्टर की हर चीज के बारे में काफी बारीकी से जानने की कोशिश करती थी। इसके अलावा वह अपनी लाइफ में किसी खतरे से नहीं घबराती थीं।

अकेले मिग-21 लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला पायलट बनीं अवनी,यहां जानें उनके बारे में

कॉलेज का वो दिन अच्छे से याद  

अवनी को अपनी कॉलेज लाइफ का वो दिन आज भी अच्छे से याद है, जब उन्हें फ्लाईंग क्लब में विमान में उड़ने का मौका मिला। इसके बाद ही उन्होंने तय किया था कि वह भारतीय वायुसेना में फाइटर प्लेन में पायलट बनेंगी।

अकेले मिग-21 लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला पायलट बनीं अवनी,यहां जानें उनके बारे में

टेनिस खेलना और चित्रकारी पसंद

इसके बाद जाबांज अवनी चतुर्वेदी ने हैदराबाद की वायु सेना अकादमी से अपनी ट्रेनिंग पूरी की। अवनी को एक स्पोर्ट लाइफ में काफी इंट्रेस्ट हैं। अवनी टेनिस खेलना पसंद करती हैं। इसके अलावा उन्हें चित्रकारी करना भी बहुत पसंद है।

अकेले मिग-21 लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला पायलट बनीं अवनी,यहां जानें उनके बारे में

लड़ाकू स्क्वाड्रन में शामिल हुई

अवनी चतुर्वेदी भारत की पहली महिला लड़ाकू पायलटों में से एक है। यह जून, 2016 में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू स्क्वाड्रन में शामिल हुई थीं। अवनी के साथ मोहना सिंह और भावना कंठ भी इस मिशन में शामिल हुई थीं।

मुंबई में बुक की गई UBER कैब का ड्राइवर खड़ा दिखा अरब सागर में, गजब है ये मामला

National News inextlive from India News Desk