LUCKNOW(20 April) : सुबह का ब्रेक फास्ट हो, लंच हो या डिनर अगर आप अवधी और इटैलियन खाने के शौकीन हैं तो आपके लिए विभूति खंड गोमती नगर स्थित हयात रीजेंसी का रॉका रेस्त्रां बेस्ट है। यहां की एम्बीयंश, सर्विस और डेकोरेशन के साथ खाने के जायके का मजा कई गुना बढ़ जाता है। यहां पर स्वादिष्ट और लजीज व्यंजनों की लंबी फेहरिस्त है। यहां पर आपको अवधी जायकों के साथ इटैलियन फूड की बेहतरीन और स्वादिष्ट डिश मिलेगी। इसके अलावा यहां पर डिजर्ड की काफी वैरायटी मिलेगी। तो आप अच्छे खाने के शौकीन हैं तो यह आपके लिए बेस्ट प्लेस है।

एम्बीयंश

गोमती नगर स्थित हयात रीजेंसी के फ‌र्स्ट फ्लोर पर रॉका रेस्टोरेंट है। यहां का एम्बीयंश बहुत ही अच्छा है। खासकर लंच करते वक्त लाइट म्यूजिक के साथ नैचुरल लाइटिंग बहुत सुकून देती है। यहां का डेकोरेशन बहुत ही लाजवाब है। बहुत कम जगह ऐसा डेकोरेशन देखने को मिलता है। यहां का ओपेन किचन अच्छा है। वहीं उसके चारों ओर काफी स्पेस के साथ बैठने की व्यवस्था है। डिजर्ड, सलाद और खाने के सेक्टर अलग अलग बने हैं। रेस्टोरेंट में ब्रेकफास्ट के लिए अलग म्यूजिक, लंच व डिनर के लिए अलग म्यूजिक है।

फूड क्वॉलिटी

यहां पर खाने की क्वालिटी अप टू द मार्क है। यहां की जो डिश का टेस्ट है वह लाजवाब है। वेज हो या नॉनवेज सब कुछ माउथ वाटरिंग है। खासकर यहां का पिज्जा, जो यही ओपेन किचन में बने ओवेन में बनाया गया और उसमें एक्स्ट्रा चीज और बेबी कॉर्न का जायका अपने आप में काफी लाजवाब टेस्ट लाता है। जो सामान्यता हर जगह पर नहीं मिलता है। यहां की एक और खास बात है कि सलाद मिक्स नहीं है अलग-अलग सलाद रखा हुआ है जो एकदम फ्रेश है। यहां की ब्रेड बिल्कुल फ्रेश है। उसकी सॉफ्टनेश से आप इसका अंदाजा लगा सकते हैं।

टेस्ट

कई डिश का जायका तो काफी बेहतरीन है। जिसमें दाल तड़का, दम आलू और नॉनवेज। जिसमें मसाले और ऑयल का बैलेंस काफी सधा हुआ है। खाने को स्पाइसी बनाने के लिए मसालों का काफी बेहतर ढंग से प्रयोग किया गया है। जिसकी वजह यह जुबान को काफी पंसद आता है। अक्सर मसालों के अधिक इस्तेमाल से खाने की सुगंध और उसके स्वाद पर असर पड़ता है।

सर्विस

कई बार ऐसा होता है कि आप रेस्टोरेंट जाते हैं और काफी देर तक आपको अटेंड नहीं किया जाता, लेकिन हयात के रॉका रेस्त्रां में लंच और डिनर करने गये तो आपको सर्विस काफी हाई स्टैंडर्ड की मिलेगी। यहां पर कोई टोकन सिस्टम नहीं है। यहां पर बुफे और आ-ला-कार्टे दोनों ही सिस्टम हैं। यहां की सर्विस अटेंटिव है।

स्पेशलाइजेशन

यहां की खासियत अवधी और इटैलियन डिश हैं। अवधी खाने में गलावटी कबाब व नहारी नवाबी अहसास कराते हैं। कबाब तो ऐसा की मुंह में जाते ही घुल जाये। वहीं इटैलियन में सबसे खास पिज्जा है। जो ओपेन किचन में ही ओवेन में कस्टमर के सामने बनाया जाता है। आप पिज्जा में अपने हिसाब से चीज, मसाले व ब्रैड का इस्तेमाल करवा सकते हैं। वहीं पौर्चनी रिसोतो इटैलियन डिश भी काफी बेहतरीन हैं, जिसमें चीज, मशरुम के साथ अलग-अलग वेजीटेबल का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी खास बात यह है कि इसमें इटैलियन रिसोतो राइस का यूज किया जाता है।

फूड रिव्यूवर - प्रीति आनंद

रेटिंग: सुर्पब

दो लोगों के लिए लंच - करीब तीन हजार

पता - गोमती नगर विभूति खंड हयात रीजेंसी फाइव स्टार होटल का फ‌र्स्ट फ्लोर