-मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री ने यश भारती सम्मान स्मारिका का किया उदघाटन

- ग्यारह लाख की चेक, स्मृति चि²न व अंग वस्त्र से किया गया सम्मानित

- कार्यक्रम में पहुंचे कई मंत्री व नेता

LUCKNOW: प्रदेश सरकार ने गुरुवार को लोक भवन में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाली विभूतियों को यश भारती सम्मान से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विभूतियों को ग्यारह लाख रुपये की चेक, स्मृति चि²न व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान काबीना मंत्री राजेंद्र चौधरी, बलराम यादव, गायत्री प्रजापति समेत कई मंत्री व नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने यश भारती सम्मान स्मारिका का उद्घाटन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कलाकारों ने शिव स्तुति पर कथक नृत्य पेशकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में यश भारती सम्मान में दो और नामों की घोषणा की गई जिसमें खेल से एसबी सिंह व संचालनकर्ता अर्चना का नाम शामिल है। इन दोनों के नाम बढ़ने से यश भारती 2016-17 में 73 विभूतियां हो गईं।

े नहीं आये सम्मान लेने

यश भारती सम्मान समारोह में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह सम्मान लेने नही पहुंचे। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार की जगह उनके पिता किरन पाल , बेगम हबीबुल्लाह की जगह उनके पौत्र, शायर बशीर बद्र की जगह उनके बेटे ने सम्मान लिया। इसके अलावा दीन मुहम्मद दीप भी नहीं आये

अव्यवस्था रही हावी

यश भारती सम्मान समारोह में शुरू से ही अव्यवस्था हावी रही। गेट पर ही सपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। इसकी वजह से अंदर जाने के लिए विभूतियों के परिजनों को बाहर पुलिस की धक्का मुक्की झेलनी पड़ी। सम्मान बांटने के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री गये मंच पर फोटो खिंचवाने के लिए लोग चढ़ गये। जिसकी वजह से चलने में असमर्थ बुजुर्ग साहित्यकार व यश भारती सम्मान से नवाजी गई स्वरुप कुमारी बक्शी की तबियत बिगड़ने लगी। इस पर उनके परिजन उन्हें भीड़ से ने नीचे लेकर आये। साथ मेंनको बाहर निकाला।

1. मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश के खिलाडि़यों को काफी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इससे खिलाडि़यों का मनोबल बढ़ रहा है। आज मैं यश भारती सम्मान पाकर बहुत खुश हूं।

एसबी सिंह, प्लेयर

2. सरकार की ओर से खिलाडि़यों को सम्मानित करना गौरव की बात है। इससे उनका हौसला बढ़ता है। सम्मान के लिए मैं सरकार का आभारी हूं

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, क्रिकेटर

3. सरकार ने मुझे सम्मानित किया गया इससे ज्यादा खुशी की क्या बात है। इस सम्मान राशि का कुछ हिस्सा मैं गरीब बच्चों की शिक्षा में खर्च करुंगा।

सर्वेश अस्थाना, साहित्यकार

4. आज के समय में कव्वाली गायकों का सम्मान बहुत बड़ी बात है। मुख्यमंत्री ने हमारा सम्मान किया इसका शुक्रगुजार हूं इस तरह के सम्मान से कलाकारों को हौसला मिलता है।

साबरी ब्रदर्स, कव्वाली गायन

5. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री संस्कृति को बहुत बढ़ावा दे रहे हैं, उन्होंने सभी को अपने हाथों से सम्मान देकर लोगों की हौसला अफजाई की है। इसके लिए मैं सरकार का खासकर मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करता हूं।

नवाब जाफरमीर अब्दुल्लाह, संस्कृतिकर्मी

6. मेरे लिए सरकार की ओर से दिया गया यह सम्मान बहुत ही मायने रखता है। इसके लिए मैं सरकार खासकर मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।

आत्मप्रकाश मिश्र, दूरदर्शन (ब्राडकास्टर)

7. घर में सम्मान मिलने से ये खुशी ज्यादा बढ़ गई है। मेरे लिए यह बहुत बड़ा सम्मान है। खुशी इस बात की भी है कि यह अवार्ड हासिल करने वाली मैं पहली महिला कम्पोजर हूं।

अनुपमा राग गायक व संगीतकार

8. मेहनत को हमेशा महत्व व सम्मान मिलता है। इस सम्मान से मुझे काम करने की ताकत मिली है। पीजीआई को देश में सर्वोच्च स्थान पर लाना चाहता हूं।

डॉ। राकेश कपूर, निदेशक पीजीआई (चिकित्सक)

9. सरकार की ओर से जो सम्मान दिया गया है उसके लिए मैं अभारी हूं। मेरे लिए ये बहुत ही खुशी की बात है कि मुझे 30 साल के गजल गायन की मेहनत के लिए यश भारती सम्मान दिया गया।

कमाल खान, गजल गायक

10. आज के समय में फिल्मों का केंद्र उत्तर प्रदेश बनता जा रहा है। जिसके लिए सरकार व मुख्यमंत्री की नीतियों को श्रेय जाता है। ये सम्मान मेरे लिए बहुत ही मायने रखता है।

सौरभ शुक्ला, फिल्म निदेशक

11. समय के हिसाब से संगीत काफी बदल गया है। आज के समय में संगीत को सम्मानित करना अच्छा लगा। प्रदेश सरकार से सम्मान मिलना गौरव की बात है।

संतोष आनंद, फिल्म गीतकार

12. प्रदेश सरकार की ओर से कला को संरक्षित करने व सम्मान देने की परंपरा बहुत अच्छी है। इस सरकार में कला को बहुत बढ़ावा मिला है। सम्मान मिलना बहुत अच्छा लगा।

केवल कुमार, संगीत निदेशक

13.आज जल संकट पर चेतेगे तो भविष्य बचेगा। जल संरक्षण के लिए सरकार की ओर से सम्मान मिलने से लोगों में हौसला आयेगा और जल संरक्षण के प्रति लोग जागरुक होंगे।

राजेंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता

14. ये सम्मान मेरा नहीं बल्कि उर्दू का है सरकार की ओर से सम्मान मिलने से बहुत खुश हूं। सरकार की ओर से विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सम्मान मिलने से कलाकारों का हौसला बढ़ता है।

शारिब रुदौलवी, शायर

15. दिवाली से पहले सम्मान मिला ये तो तोहफा है जिसका जश्न मनाऊंगा। घर के सदस्यों, दोस्तों और परिवार के साथ इसकी खुशी मनाऊ ंगा।

दीप राज राणा, अभिनेता

16. ये सम्मान मेरा नहीं मेरे पिता उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का है सरकार की ओर से इस सम्मान से नवाजा जाना मेरे लिए फक्र की बात है।

नाजिम हुसैन खां, तबला वादन

17. इस पड़ाव पर सम्मान मिलना मेरे लिए सुखद अनुभव है। मुख्यमंत्री की ओर से साहित्यकारों का सम्मान आज के समय में बहुत मायने रखता है।

स्वरुप कुमारी बक्शी, साहित्यकार

18. प्रदेश का सबसे बड़ा सम्मान मिला है इससे ज्यादा खुशी क्या होगी। इस पैसे को मैं कलाकारों के उत्थान में लगाऊंगा।

डॉ। अनिल रस्तोगी, अभिनेता

19. प्रदेश का सर्वोच्च सम्मान मिलना सौभाग्य की बात है। मैंने पूरे जीवन में मेहनत और लगन से काम किया, उसका फल सरकार की ओर से मिला। इसके लिए मैं सरकार की बहुत आभारी हूं।

कमर रहमान, वैज्ञानिक

20. खेल में महिलाओं को नहीं भेजा जाता है। इस सम्मान से उन महिलाओं का हौसला बढ़ेगा जो खेल में करियर बनाना चाहती हैं। सरकार ने मुझे चुना इसका गर्व है

गार्गी यादव, प्लेयर

21. अपने शहर और प्रदेश में सम्मानित होना बहुत गर्व की बात है। इसके लिए प्रदेश सरकार को धन्यवाद। यश भारती सम्मान मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। इससे पहले भी मुझे भारत सरकार की ओर से सम्मानित किया जा चुका है।

डॉ। रतीश अग्रवाल, चिकित्सक

22. सरकार ने मेरे योगदान को देखा उसके लिए मुझे सम्मानित किया। शास्त्रीय गीत-संगीत व नृत्य के लिए प्रदेश की सरकार काफी काम कर रही है। इस तरह के सम्मान से युवाओं में शास्त्रीय संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा।

डॉ। शिवानी मातनहेलिया, शास्त्रीय संगीतकार

23. पिछले 20 वर्षो से चित्रकला में काम कर रही हूं। सरकार की ओर से चित्रकारों का सम्मान बहुत बड़ी बात है। मेरे योगदान को सरकार ने पहचाना इसके लिए प्रदेश की सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।

नूर अल सबा, चित्रकार

24. मेरे योगदान को प्रदेश सरकार ने सराहा और इतना बड़ा सम्मान दिया। यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। इस तरह के सम्मान से लोगों का मनोबल बढ़ता है।

डॉ। राम रतन बनर्जी, चिकित्सक

25. लड़कियों की शिक्षा के लिए 28 साल काम किया है पूरी जिंदगी का फल सरकार ने दिया है।

डॉ। सबीहा अनवर, उर्दू लेखक

26. मैं भले ही नोएडा में काम कर रहा हूं, लेकिन मेरे अंदर मेरा शहर बसता है। सरकार ने यश भारती देकर मेरे इस रिश्ते को और मजबूत कर दिया है।

डॉ। गौरदास चौधरी, चिकित्सक

27. मुख्यमंत्री की ओर से खिलाडि़यों का सम्मान किया जा रहा है। ऐसे ही मुख्यमंत्री की जरूरत है। यश भारती सम्मान के लिए मैं उनका शुक्रिया अदा करती हूं।

सुमन यादव, प्लेयर

28. मेरी मेहनत का फल मिल रहा है। पिछले 45 सालों से मैं गायन कर रही हूं। सरकार की ओर से कलाकारों को दिया जाने वाला यह सम्मान सराहनीय है। प्रदेश का इतना बड़ा सम्मान मिलने पर बहुत खुश हूं।

पद्मा गिडवानी, गायक