गोंदई में संपन्न हुई जनजागरुकता संगोष्ठी

फीरोजाबाद। मौजूदा वक्त में वातावरण प्रदूषित हो रहा है। वायु प्रदूषण के साथ में अन्य प्रदूषण को रोकने के लिए हमें आगे आना होगा। देहात क्षेत्रों में भी जल एवं अन्य प्रदूषण पर ध्यान देने की जरूरत है। गांव गोंदई में बच्चों एवं ग्रामीणों को संदेश देते हुए सुनीता कुमारी ने कहा कि इसके लिए हम सभी को अभी से जागरुक होने की जरूरत है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्वावधान में गौतमबुद्ध महिला कल्याण समिति द्वारा जूनियर हाईस्कूल गोंदई में पर्यावरण जन जागरुक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बच्चों के साथ गांव के युवा एवं अन्य ग्रामीणों ने भी प्रतिभाग कर पर्यावरण की महत्ता को समझा। संस्था मंत्री सुनीता कुमारी ने जल प्रदूषण के संबंध में प्रकाश डालते हुए बच्चों को जहां जल संरक्षण का संदेश दिया। वहीं मौजूदा दौर में ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने पर जोर दिया। प्रधानाचार्य अतीक अहमद ने कहा पर्यावरण से ही ¨जदगी है। मौैसम के बिगड़ते चक्र को पर्यावरण संरक्षण से रोका जा सकता है। संतोष मथुरिया ने वृक्षारोपण करने का संदेश देते हुए कहा संस्था द्वारा ग्रामीणों की मदद से वृक्षारोपण कराया जाएगा। हर व्यक्ति एक पौधा लगाए, उसके वृक्ष बनने तक संरक्षण करे। जन जागरुक संगोष्ठी में अतीक अहमद, अमित कुमार, महसर जहां, अशोक कुमारी, रामवती, मनीराम, बबली, राजो देवी, राधा बाई, विजेंद्र सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।