RANCHI: लालखटंगा पंचायत के गड़खटंगा में आशा संस्था की ओर से डायन कुप्रथा के खिलाफ अवेयरनेस ड्राइव चलाया गया। इसमें मुख्य रूप से मिसेज इंडिया रिंकू भगत शामिल हुई, जिनका स्वागत पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। मौके पर उन्होंने डायन कुप्रथा की निंदा की। साथ ही झारखंड में डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम ख्00क् के प्रति लोगों को अवेयर किया। इस दौरान आशा संस्था के साथियों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। लोक संगीत व नृत्य से लोगों को जागरूक किया गया। संस्था के सचिव अजय कुमार ने बताया कि ख्भ् सालों में क्भ्म्0 महिलाओं की हत्या डायन कुप्रथा के चलते हो गई, जो बहुत ही दुखद है। आयोजन में संस्था की पूनम टोप्पो, शुभा, संध्या, मुनि, सरिता, बहालेंन, सोशल वर्कर रमाशंकर प्रसाद समेत भ्00 से ज्यादा स्थानीय लोग मौजूद थे।

सावन फेस्ट में मौज-मस्ती

सामाजिक संस्था बाल विकास मंच और सांवरिया डांस एकेडमी की ओर से चल रहे सावन महोत्सव का समापन हो गया। कांके डैम चिल्ड्रेन पार्क में चल रहे महोत्सव में बच्चों ने जमकर मस्ती की। साथ ही कई तरह के डांस, सिंगिंग, म्यूजिकल चेयर जैसे इवेंट भी हुए। श्वेता वर्मा को सावन क्वीन का खिताब मिला। मौके पर आशुतोष द्विवेदी, नंद किशोर चंदेल, नितिन अग्रवाल, अर्चना कुमारी, ऋषभ कुमार, सूरज वर्मा, राहुल सिंह, मनोज बनर्जी, नरेश मंडल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।