फिल्‍म 'बाहुबली 2' कितने में बनी,यह हैं भारत की 8 सबसे मंहगी फिल्‍में

बाहुबली :

एस.एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म बाहुबली अभी तक की सबसे मंहगी फिल्म है। यह फिल्म दो भागों मे रिलीज की गई है। और इसे बनाने में कुल लागत 400 करोड़ रुपये आई। पहली फिल्म ने 250 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जबकि बाहुबली 2 इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

फिल्‍म 'बाहुबली 2' कितने में बनी,यह हैं भारत की 8 सबसे मंहगी फिल्‍में

पुली (2015) :

तमिल फैंटसी एडवेंचर्स फिल्म 'पुली' का बजट 100 करोड़ रुपये था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल तो नहीं मचा सकी लेकिन यह भी भारत में बनी सबसे मंहगी फिल्मों से एक है। इस फिल्म में श्रुति हसन, हंसिका मोटवानी और श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थीं।

फिल्‍म 'बाहुबली 2' कितने में बनी,यह हैं भारत की 8 सबसे मंहगी फिल्‍में

आई (2015) :

एक और तमिल फिल्म 'आई' ने रिलीज के दौरान काफी चर्चा बटोरी थी। इस फिल्म का बजट 100 करोड़ के पार था। हालांकि फिल्म भी दर्शकों को खूब पसंद आई। इसने वर्ल्डवाइड कुल 225 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म में विक्रम और एमी जैक्सन लीड रोल में थे।

फिल्‍म 'बाहुबली 2' कितने में बनी,यह हैं भारत की 8 सबसे मंहगी फिल्‍में

कृष 3 (2013) :

राकेश रोशन के निर्देशन में बनी फिल्म 'कृष 3' भी काफी पसंद की जाने वाली फिल्मों में एक है। इस फिल्म को बनाने में 115 करोड़ की लागत आई थी। हालांकि रिलीज के बाद दर्शकों ने इसे खूब सराहा। इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 290 करोड़ था।

फिल्‍म 'बाहुबली 2' कितने में बनी,यह हैं भारत की 8 सबसे मंहगी फिल्‍में

धूम 3 (2013) :

धूम फ्रेंचाइजी की फिल्में भी काफी हाई बजट की रहती हैं। बताते हैं कि धूम 3 को बनाने में 175 करोड़ रुपये लगे थे। जबकि इसने वर्ल्डवाइड 585 करोड़ कमा लिए। फिल्म में लीड रोल में आमिर खान थे।

फिल्‍म 'बाहुबली 2' कितने में बनी,यह हैं भारत की 8 सबसे मंहगी फिल्‍में

कोचादईयां (2014) :

तमिल की एपिक हिस्टोरिकल फिल्म 'कोचादईयां' भी सौ करोड़ से ज्यादा की लागत में बनी थी। इस फिल्म को बनाने में कुल 125 करोड़ रुपये लगे थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतना धमाल नहीं मचा पाई जितनी उम्मीद की गई थी।

फिल्‍म 'बाहुबली 2' कितने में बनी,यह हैं भारत की 8 सबसे मंहगी फिल्‍में

एंथिरान (रोबोट) 2010 :

तमिल साइंस फिक्शन फिल्म एंथिरान को बनाने में 132 करोड़ रुपये लगे थे। इसका हिंदी वर्जन 'रोबोट' रिलीज किया गया था। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई। भारत में ही इस फिल्म ने करीब 256 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म में मुख्य कलाकार रजनीकांत और ऐश्वर्या राय थीं।

फिल्‍म 'बाहुबली 2' कितने में बनी,यह हैं भारत की 8 सबसे मंहगी फिल्‍में

रा वन (2011) :

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने साल 2011 में फिल्म 'रा वन' में काम किया। यह सुपरहीरो वाली फिल्म थी जिसका कुल बजट 150 करोड़ था और फिल्म ने वर्ल्डवाइड 170 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk