RANCHI : दीया सेवा संस्थान की पहल पर शनिवार को पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से लड़कियों की तस्करी व सेक्सुअल एब्यूज का आरोपी बाबा बामदेव इतना तिलमिला गया कि उसने अपने गुर्गो के जरिए दीया सेवा संस्थान की संचालिका सीता स्वांसी को धमकी तक दिलवा दी। शनिवार को दीया सेवा संस्थान की शिकायत पर ही जगन्नाथपुर पुलिस बाबा बामदेव के घर उससे पूछताछ करने गई थी। हालांकि, उस दिन पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया था, मगर सीनियर अधिकारियों की ओर से दबाव पड़ने पर जगन्नाथपुर पुलिस बाबा बामदेव को फिर से पकड़ने गई थी, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था। उसके बाद रविवार को पुलिस ने उसे दबोच लिया, लेकिन पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले शनिवार को ही बाबा बामदेव ने अपने गुर्गो से सीता स्वांसी को धमकी दिलवा दी थी।

अलग-अलग नंबरों से मिली धमकी

बाबा बामदेव ने दीया सेवा संस्थान की संचालिका सीता स्वांसी को अपने गुर्गो के जरिए तीन मोबाइल नंबरों से अलग-अलग समय पर फोन करवाकर बर्बाद कर देने की धमकी दिलवाई। सीता दीया ने वो तीनों मोबाइल नंबर सीआईडी एसपी एम तमिलवानन को उपलब्ध करा दिए हैं। सीआईडी की टीम इन नंबरों को लोकेट कर कार्रवाई कर रही है।

बाबा को छुड़ाने थाना पहुंच गए झामुमो के विधायक जी

दिल्ली व झारखंड पुलिस को लंबे समय से बाबा बामदेव की तलाश थी। दिल्ली पुलिस से बचने के लिए बाबा बामदेव रांची में अपना नाम बदलकर रह रहा था। वह यहां ऑफिस भी खोलनेवाला था और उस ऑफिस के इनॉगरेशन के दौरान स्टेट के कई विधायकों के अलावा प्रमुख हस्तियों को इन्वाइट करनेवाला था। पर, ऐन वक्त पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग के खिलाफ काम करनेवाले दीया सेवा संस्थान की मदद से पुलिस ने बाबा बामदेव को दबोच लिया। बाबा बामदेव का रसूख इतना है कि झामुमो के एक विधायक उसे छुड़ाने के लिए जगन्नाथपुर थाना में जाकर बैठ गए थे। लेकिन, जब विधायक को हकीकत पता चली, तो वह वहां से उठकर चल दिए।

दिल्ली, हरियाणा समेत दुबई तक में बेचता है लड़कियों को

आरोप है कि बाबा बामदेव रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लातेहार, चाईबासा, लोहरदगा, वेस्ट सिंहभूम में ह्यूमन ट्रैफिकिंग के फील्ड में अपनी जड़ें जमाए हुए है। वह प्लेसमेंट एजेंसी की आड़ में लड़कियों की खरीद-फरोख्त का धंधा करता है। जब पुलिस दबिश देती है, तो लड़कियों का संरक्षक बनकर अपना दामन बचा लेता है। पैसों के लालच में बाबा बामदेव और उसके नेटवर्क से जुड़े लोग भोली-भाली बच्चियों को दिल्ली, हरियाणा समेत दुबई में भी बेचने का काम करते हैं। ये पकड़े नहीं जाएं, इसके लिए ये कई लड़कियों की अरब के लोगों से शादी करा देते हैं और उन्हें दुल्हन के रूप में अरब भेजते हैं। बाबा बामदेव ने महुआडांड़ थाना प्रभारी अशोक सिंह के समक्ष इस बात का खुलासा भी किया है।

रातू रोड के शाहदेवनगर का रहनेवाला है बाबा बामदेव

बाबा बामदेव मूल रूप से रांची के रातू रोड स्थित शाहदेवनगर का रहनेवाला है। हालांकि, यह खुद को सिमडेगा निवासी बताता है। इसने नई दिल्ली शिवलोक हाऊस एवं कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में सर्वोदय आदिवासी जनकल्याण संस्थान नामक एक एजेंसी खोल रखी है। यह अपना प्रभाव जमाकर अपने एजेंट्स के जरिए झारखंड के कोने-कोने से लड़कियों को दिल्ली ले जाता है। बाबा बामदेव उन्हें वहां मुंहमांगी कीमत पर बेचने का काम करता है। बाबा बामदेव पर चुटिया थाना में लड़की को प्रताडि़त करने और जबरन कमरे में बंद करने को लेकर एफआईआर भी दर्ज है। बाबा बामदेव की पत्नी कुसुम तिर्की का मायका सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम में है। वह शाहदेवनगर में किराए के मकान में रहती है। इसके कई एजेंट्स हैं, जो गांव-गांव जाकर लड़कियों को लाने का काम करते हैं।

आई नेक्स्ट ने पिछले साल ही पब्लिश की थी खबर

आई नेक्स्ट ने ख्ब् मई ख्0क्फ् को 'ये इंसानों को बेचते हैं' शीर्षक के साथ एक खबर प्रकाशित की थी। इस खबर में आई नेक्स्ट बताया था कि झारखंड की सीआईडी टीम ह्यूमन ट्रैफिकिंग के ब्ख् आरोपियों की तलाश कर रही है। इन्हीं ब्ख् लोगों में से एक बाबा बामदेव भी शामिल था। आई नेक्स्ट ने उस खबर में बाबा बामदेव समेत कुछ अन्य आरोपियों की तस्वीर भी छापी थी।

ये भी हैं ह्यूमन ट्रैफिकिंग के आरोपी

-रविंद्र कुमार उर्फ आकाश राठी : वर्तंमान में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है।

-अरुण यादव, दिलीप मंडल, मंजूला लकड़ा, मीना मिंज यादव, नफे सिंह, प्रभा मुनि, श्याम कुमार, रंजीत तिर्की, रोहित मुनि- फरार।

-गायत्री देवी : मूल रूप से तोरपा की रहनेवाली गायत्री देवी फिलहाल दिल्ली में है।

-मनोरंजन साहू : मनोरंजन साहू मूल रूप से तोरपा का रहनेवाला है। उसने एनए कंसल्टेंट एजेंसी ई/ ख्0फ् सुकुरपुर थाना सरस्वती विहार, नई दिल्ली में खोल रखी है।

-कृष्णा कुमार साहू : गांव डकाडीह, गोईलकेरा, वेस्ट सिंहभूम, कृष्णा एंटरप्राइजेज हाऊस नंबर बी ख्फ्ख्, जेजे कॉलोनी शकूरपुर, नई दिल्ली। यह फरार है और बाबा बामदेव का दाहिना हाथ है।

-सुरेश कुरडी जुलाहा : यूपी के सहारनपुर एरिया के बमकी गांव का यह शख्स हर माह झारखंड आता है। वह गांव में स्थानीय एजेंट के सहारे गरीब युवतियों से उनके मां-बाप को पैसे देकर शादी करता है। फिर, उन्हें यूपी ले जाता है। कुछ दिन रखने के बद उन्हें हरियाणा वगैरह में मुंहमांगी कीमत पर बेच डालता है। अभी यह फरार है।

-लता लकड़ा : लता लकड़ा मूल रूप से चान्हो थाना क्षेत्र के बेजांग में रहती है। उसके पति का नाम अरुण लकड़ा उर्फ उरांव है। लता लकड़ा गांव और उसके आस-पास की भोली-भाली लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर दिल्ली ले जाती है। उसके बाद उन लड़कियों को वहां बेच दिया जाता है। अच्छी कीमत वसूलने के बाद लता लकड़ा गांव लौट आती है। यह भी फरार है।

-दुलारी देवी : त्यागी प्लेसमेंट एजेंसी, नई दिल्ली। स्थानीय पता गोईलकेरा वेस्ट सिंहभूम। चाईबासा की स्थानीय एजेंट है और गायत्री देवी के साथ मिलकर काम करती है।

-सुंदर मुंडा एवं सोनिया देवी : रूप्स प्लेसमेंट सर्विस सेंटर, जनकपुरी थाना, नई दिल्ली। नामकुम एवं खूंटी क्षेत्र में स्थानीय एजेंट हैं। इनके खिलाफ नामकुम थाना में कांड संख्या- क्80/क्ख् के तहत मामला दर्ज है। अभी ये इलाके में लड़कियों को अपने जाल में फंसाने का काम करते हैं।

-महेंद्र साहू : संत अन्ना प्लेसमेंट एजेंसी। जी/ख्भ्भ् जेजे कॉलोनी, सुकुरपुर नई दिल्ली। स्थानीय पता बड़का मुरू, बुढ़मू। रांची, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार में एक्टिव। महेंद्र साहू पर अपने गांव के आस-पास की कई लड़कियों को लापता कर देने का आरोप है इसे झारखंड तृतीय प्रस्तुति कमिटी (टीपीसी) का संरक्षण प्राप्त है। यह टीपीसी मेंबर्स को दिल्ली में ठहरने की जगह उपलब्ध कराता है।

-सुरेंद्र गर्ग : नव गरीब जनता कल्याण विकास संस्था। सी-70/ख् अमृतपुरी गढ़ी मेन मार्केट, ईस्ट ऑफ कैलाश, नई दिल्ली। रांची, सिमडेगा, वेस्ट सिंहभूम से लड़कियों की तस्करी करता है।

-मो निजामुद्दीन अहमद व तजमुल शिलवत्‍‌नी देवी : बाजारटांड़, कोलेबिरा, सिमडेगा। एनए एंटरप्राइजेज ख्भ्भ्, स्वयं सिद्धा कॉलोनी, वेस्ट पंजाबी बाग, नई दिल्ली। ये गुमला, सिमडेगा से लड़कियों की तस्करी करते हैं और बाबा बामदेव के मुख्य सहयोगी हैं। दोनों के खिलाफ कोलेबिरा थाना में एफआईआर दर्ज है।

-राज दीपिका : दीपिका प्लेसमेंट शकूरपुर नई दिल्ली। गुमला, सिमडेगा से लड़कियों की तस्करी करने का आरोप।

-कपिल देव चौधरी : चौधरी प्लेसमेंट एजेंसी, नई दिल्ली। चाईबासा एवं लातेहार, लोहरदगा में एक्टिव है। लातेहार के एससी, एसटी थाना में कांड संख्या- फ्/ख्0क्फ् के तहत एफआईआर दर्ज है। यह अभी फरार है।

-बबलू राम : आरपीएस मैन पावर कंसल्टेंसी, नई दिल्ली। खूंटी जिला में एक्टिव। अभी फरार है।

-बसंती देवी : बसंती प्लेसमेंट सर्विस। मकान संख्या- ब्, ग्राउंड फ्लोर खिजी खाद्य, फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली। रांची, गुमला, सिमडेगा से लड़कियों की तस्करी करती है। मौसीबाड़ी में जगन्नाथपुर थाना एरिया की निवासी है।

-निर्मल महतो : पिता शिवचरण महतो। कोलेबिरा, सिमडेगा, प्रभु एंटरप्राइजेज प्लेसमेंट। इस पर रांची, गुमला, सिमडेगा में ह्यूमन ट्रैफिकिंग में लिप्त है और फरार है। इसके खिलाफ कांड संख्या- क्7भ्/क्ख् के तहत चुटिया थाना में मामला दर्ज है।

-विनोद तिग्गा : एम-ख्क्, बलराम हाऊस गीता नगर, दिल्ली। यह एजेंट का काम करता है। जो अधिक पैसे देता है, उसी के लिए काम करता है। मूल रूप से यह खूंटी का रहनेवाला है।

-सरिता कुजूर : नई दिल्ली के ई-फाइव सेंकेड फ्लोर, सुकुरपुर, नियर ब्रिटेनिया चौक पर महिला सेवा समिति चलाती है। यह बड़े-बड़े कोठों पर लड़कियों की सप्लाई करती है। अभी तक यह पुलिस की पकड़ से दूर है।

-सुनील सोरेन : जी ब्लॉक सुकुरपुर। इसपर इंटरनेशनल ह्यूमन ट्रैफिकर होने का आरोप है।

-नित्यपाल : नित्यपाल प्लेसमेंट एजेंसी, गोरे गांव सहारनपुर। यह धोखाधड़ी करके शादी कराता है। इसके खिलाफ सुखदेवनगर थाना में कांड संख्या-ब्99/09 के तहत एफआईआर दर्ज है। नित्यपाल की प्लेसमेंट एजेंसी पर एफआईआर है। यह रिमझिम नामक एक युवती को शादी के बहाने बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया था। नित्यपाल अब तक फरार है।

-देवचंद साहू : केके प्लेसमेंट एजेंसी, दिल्ली। शिवाजी एन्क्लेव, दिल्ली। रांची, बेड़ो, गुमला, सिमडेगा की लड़कियों की तस्करी करता है।

-शिवा राम जी : चैनपुर, डुमरी, जिला गुमला। नेशनल सेवा संस्थान, दिल्ली।

-भानु प्रताप बड़ाईक : खूंटी। झारखंड पर्सनल प्लेसमेंट सर्विस, बी थ्री, ब्7क्, फ‌र्स्ट फ्लोर, नियर टीचर्स कॉलोनी, वेस्ट बिहार, नई दिल्ली।

-सुनीता तिग्गा : यह सेवा भारती नामक संस्था दिल्ली में चलाती है। यह भी स्थानीय एजेंट के जरिए युवतियों को दिल्ली ले जाती है और उन्हें वहां बेच दिया जाता है।

-रंजीत तिर्की : गुमला। बीआरजी प्लेसमेंट एजेंसी, सुभाषनगर, दिल्ली। पुलिस कस्टडी से फरार है।

-विनोद त्यागी : एम टू बलराम हाऊस, त्यागी प्लेसमेंट एजेंसी मोतीनगर, नई दिल्ली। अभी फरार है।

-रमेश प्रसाद सिंह : पंजाबी बाग, नई दिल्ली। रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी में एक्टिव। यह फरार है।

-मनीष रौशन एवं सावित्री देवी : झारखंड न्यायमंच, पंजाबी बाग, नई दिल्ली एवं ग्राम सिलमराईडीह, गुमला। रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी में एक्टिव।

-नमन्ती वडिंग एवं सुशील : नीलम प्लेसमेंट सर्विस, खादर रोड, सरिता विहार, नई दिल्ली। रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी में एक्टिव।