RANCHI:अगर मेरी चमड़ी भी गोरी होती, तो अब तक नोबेल पुरस्कार मिल गया होता। योग से जैसी गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज हो रहा है, वो कम नहीं है। लेकिन इसके बाद भी विदेशी लोग भारतीयों के साथ भेदभाव कर रहे हैं। पुरस्कार की भारतीय लॉबी कमजोर है। हालांकि मुझे नोबेल पुरस्कार पाने की कोई आकांक्षा भी नहीं है। ये बातें योगगुरु बाबा रामदेव ने शनिवार को कहीं। वह मोरहाबादी के बिरसा मुण्डा फुटबाल स्टेडियम में पांच दिनी योग चिकित्सा व ध्यान श्ििवर के समापन समारोह में बोल रहे थे।

बाबा रामदेव के इस योग शिविर में अंतिम दिन मुख्यमंत्री रघुवर दास भी पहुंचे। मौके पर बाबा रामदेव ने आचार्यकुलम विद्यालय का शिलान्यास भी किया। राज्य में पहले आचार्यकुलम का शिलान्यास बिरसा मुंडा फुटबाल स्टेडियम में किया गया। इस अवसर पर सांसद रामटहल चौधरी, मेयर आशा लकड़ा, मांडर की बीजेपी विधायक गंगोत्री कुजूर भी मौजूद थीं।

ख्भ् करोड़ की लागत से बनेगा आचार्यकुलम

रांची में आचार्यकुलम जन भागेदारी व पतंजलि के सहयोग से क्0 एकड़ में ख्भ् करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। एक साल के अंदर इसको बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें ख्भ्00 बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। योग शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में जल्द ही फूड प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना की जाएगी। राज्य को आर्गेनिक प्रदेश बनाने के लिए झारखंड सरकार काम कर रही है। मार्च ख्0क्म् तक राज्य में क्म् से लेकर क्7 हजार हेक्टेयर में आर्गेनिक खेती करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने झारखंड को निरोग और स्वस्थ बनाने के लिए योग शिविर के लिए बाबा रामदेव को धन्यवाद भी दिया। बाबा रामदेव ने भी झारखंड में आर्गेनिक फॉर्मिग, मेडिसिनल प्लांट व फूड प्रोसेंिसंग के लिए सरकार को सहयोग करने का भरोसा दिलाया।