दुनिया के लिए तबाही
बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा इस दुनिया में फ्रेंच एस्ट्रॉलोजर नास्त्रेदमस ने जानी जाती हैं। इन्हें लेडी नास्त्रेदमस भी कहा जाता है। आज भले ही वह इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी भविष्यवाणियां सच साबित हो रही हैं। 85 साल की उम्र में 1996 में इस दुनिया को अलविदा कहने वाली बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों में ब्रेक्सिट एक बड़ा उदाहरण है। आज लोग उन्हें याद कर रहे हैं। उन्होंने ऐलान किया था 20 साल बाद यानी कि 2016 में मुसलमानों द्वारा यूरोप पर आक्रमण किया जाएगा। यूरोप के इस्लामीकरण की प्रक्रिया जारी हो जाएगी। ऐसे में लोगों का मानना है कि ये ब्रेक्सिट उसी दिशा की ओर इंगित कर रहा है। ये यूरोप का भविष्य तय हो रहा है। इसके अलावा उनका कहना था कि ये तीसरा विश्वयुद्ध पूरी दुनिया के लिए तबाही लेकर आएगा।
ये भविष्यवाणियां बची
इसके साथ ही उन्होंने ऐसी और कई भविष्यवाणियां की थीं। जिसमें इंदिरा गांधी के तानाशाह बनने का ऐलान था। इसके अलावा धरती के बेहद गर्म होने, 2004 में भयावह सुनामी का प्रकोप और अमेरिका पर 9/11 का आतंकी हमला होना था। इतना ही नहीं 2010 में सीरिया में शुरू हुई अरब क्रांति को लेकर भी वह पहले ही ऐलान कर चुकी थीं। ऐसे में अब एक बार लोग आने वाले समय की उनकी भविष्यवाणियों को लेकर भी चर्चा करने लगे हैं। उनका कहना था कि 2043 तक यूरोप इस्लामिक Caliphate में परिवर्तित हो जाएगा। मुस्िलमों का बोलबाला होगा। इसके बाद 2076 तक साम्यवाद पूरी दुनिया में होगा। वहीं इसके बाद 3005 तक मंगल पर युद्ध का आगाज होगा।
आंखों की रोशनी खोई
बाबा वेंगा को लेकर कहा जाता है कि जब वह महज 12 साल की थी। उस समय एक रेतीला तूफान आया था। जिसमें वह फंस गई थी। इसके बाद आंखों में धूल जाने की वजह से उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। हालांकि उन्होंने अपने अंधेपन को अपनी कमजोरी नहीं बनने दी। वह धीरे-धीरे दुनिया को देखने का प्रयास करती थीं। वह ज्यादा से ज्यादा से समय अकेले में बिताती थीं। इसके बाद वह लोगों के बारे में भविष्यवाणियां करने लगी। वह साबित होने लगी। उनके ऐलान सही साबित होने पर लोग उनके पास आगे होने वाली गतिविधियों को जानने के लिए आने लगे। उनके पास पूछने वालों की लंबी लाइन लगती थी। अपने इसे कौशल के चलते ही उन्होंने दुनिया को लेकर कई बडी भविष्यवाणियां की थीं। जो आज सही साबित हो रही हैं।
Interesting News inextlive from Interesting News Desk
Interesting News inextlive from Interesting News Desk