मां के साथ मौजूद

जी हां इन दिनों सोशल मीडिया पर एक छोटे से बच्चे का वीडियो खूब देखा जा रहा है। एक अंगेजी वेबसाइट के मुताबिक यह बच्चा रुस का है। यह छोटा सा देखने में बेहद मासूम है और लगातार मुस्कुरा रहा है। उसके चेहरे को देखकर आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि यह भला ऐसा काम कर सकता है। यह बच्चा एक हाल ऑडीटोरियम में अपनी मां के साथ मौजूद होता है। जिसमें लोगों की काफी भीड़ होती है। इस दौरान कुछ लोग खड़े तो कुछ लोग बैठे होते हैं। इसके बाद यह धीरे-धीरे आता है। वह अपने मुंह में एक निपल लगाए होता है।

लाल पर्स उठा लिया

यह लोगों के बीच से जाकर एक महिला का लाल रंग का पर्स उठा लेता है। इस पर किसी की नजर नहीं पड़ रही होती। खुद उसी जगह पर बैठी महिला को भी नहीं पता चल पाता है कि उस बच्चे ने उसका पर्स उठा लिया। हालांकि तभी एक दर्शक ने उसकी इस क्यूट सी हरकत को रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद से यह उसका यह कारनामा चर्चा में आ गया है। वहीं सबसे मजेदार बात तो यह है कि इस बच्चे को लोग अलग-अलग तरह से ट्रीट कर रहे हैं। कुछ लोग इसे पॉकेट मार तो कुछ लोग इसे उसका बचपना मान रहे हैं। अब आप भी अपने हिसाब से डिसाइड कर सकते हैं।

वीडियो यहां से देख सकते हैं...

source_http://www.insideedition.com/

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk