नवजात बच्ची की थी व्यस्कों जैसी जीभ
अमेरिका के दक्षिण डकोटा में पैस्ले मॉरिसन जॉनसन जन्म के साथ ही अपने से दुगने आकार की जीभ के साथ जन्मी थीं। उसके डाक्टरों को डर था कि इतने बड़ आकार की जीभ ना सिर्फ उसे खाने पीने में दिक्कत होगी बल्कि कुछ समय के बाद दम घुटने से उसकी मौत भी हो सकती है। यही कारण था कि उसे जन्मते ही ट्यूब से दूध और पानी  तो दिया ही जाने लगा सांस लेने के लिए भी नली लगानी पड़ी। डाक्टरों के सामने उसकी स्थिति एक चुनौती बन गयी थी।  

अनोखी बीमारी  
डाक्टरों के अनुसार पैस्ले एक रेयर बीमारी से ग्रस्त थी। इस बीमारी का नाम बेकविथ वाइडमैन सिंड्रोम बताया जा रहा था। ये एक दुर्लभ अतिवृद्धि विकार है जो विश्व में 14000 बच्चों में से एक में पाया जाता है। ये एक जन्मजात अतिवृद्धि इसमें विकार है जिसमें नवजात बच्चों का कोई भी अंग अपने सामान्य से कई गुना ज्यादा आकार का हो जाता है। डाक्टरों के अनुसार ये रेयर आनुवंशिक स्थिति है। पैस्ले के मामले में उसका असर उसकी जुबान पर हुआ। फिल्हाल इस बीमारी का कोई स्थायी हल नहीं खोजा जा सका है। हालाकि पैस्ले भाग्यशाली दिखाई दे रही हैं।

omg! बच्‍ची की जान लेना चाहती थी यह जीभ

दो गंभीर ऑपरेशन से गुजरी बच्ची
डाक्टरों ने नन्हीं सी पैस्ले की दो गंभीर सर्जरी कीं। उन्होंने इन ऑपरेशन में उसकी जुबान को काट कर आधा कर दिया है। डाक्टर्स ने बताया कि फिल्हाल वो ठीक है। पहली और दूसरी सर्जरी के बीच कुछ महीनों का अंतराल रखा गया। अब 16 महीने की हो चुकी पैस्ले कुछ दिन पहले ही पहली बार मुस्कारायी और उसके माता पिता ने चैन की सांस ली। डाक्टरों ने उम्मीद जतायी है कि अब वो सामान्य बच्चों की तरह विकसित हो सकेगी और बोल भी सकेगी।

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk