छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में सेवादार जत्था की ओर से बैशाखी नाइट का आयोजन 21 अप्रैल को किया जा रहा है। इसमें गायिका सह अभिनेत्री सुनंदा शर्मा पंजाब के लोक गीत सहित अन्य गीतों की प्रस्तुत करेगी। यह जानकारी गोपाल मैदान में गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन कर सतिंदर सिंह रोमी व जसवीर सिंह सिरा ने दी। उन्होंने कहा कि बुलेट ते रखया पटाखे पान नू, मेरी मम्मी नू पसंद नहीं है तू आदि गानों को सुनंदा शर्मा गाएगी।

सतिन्दर सिंह रोमी ने बताया कि गोपाल मैदान में करीब दस हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में एंट्री प्रवेश पत्र (पास) द्वारा होगा। यह पास गोपाल मैदान में ही उपलब्ध होंगे। पास दो किस्म के हैं। एक वीआइपी व दूसरा सामान्य है। उन्होंने कहा कि नृत्य करने के शौकीन युवाओं के लिए गोपाल मैदान में स्टेज के दोनों ओर दो डांस फ्लोर बनाए गए हैं। एक ओर युवतियां व दूसरे ओर युवकों का डांस फ्लोर होगा।

भांगड़ा व गिद्दा भी

21 अप्रैल की शाम छह बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इस मौके पर शहीद उधम सिंह जी के पौत्र सरदार जग्गा सिंह को भी आमंत्रित किया गया है, जिन्हे संस्था की ओर से एक उपयुक्त राशि भी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में समाज और शहर के गणमान्य उपस्थित रहेंगे। मैदान में फूडिंग स्टाल की व्यवस्था की गई है। गोपाल मैदान में स्क्रीन भी लगाई जाएगी। ताकि लोग स्क्रीन में भी कार्यक्रम का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि सुनंदा शर्मा के संगीत के अलावा भांगड़ा व गिद्दा का भी आयोजन किया गया है। संवाददाता सम्मेलन में सतिंदर सिंह रोमी, जसवीर सिंह सीरा,सरबजीत सिंह,अजय अग्रवाल इन्दरजीत सिंह, जसविंदर सिंह व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।