गेंद गिनते-गिनते दिमाग घूम जाएगा
इस तस्वीर में आपको अलग-अलग रंग की कई गेंदे दिखाई दे रही हैं। इन गेंदों को मिलाकर एक पिरामिड बनाया गया है। आपको बस करना यही है इस पिरामिड को बनाने में जितनी गेंदे लगी हैं उनकी गिनती बतानी है। वैसे यह जितना आसान लग रहा है, उतना आसान नहीं है। इसके लिए थोड़ा मैथमैटिक्स की समझ होनी चाहिए तभी इसका हल निकल पाएगा।

यह है उत्तर :

इस तस्वीर में कितनी गेंदे है इसकी सही गणना तो थोड़ी मुश्किल है। लेकिन अगर हम इसे मैथमैटेकली सॉल्व करने की कोशिश करें तो हल निकाला जा सकता है।

जैसे कि आप इस पिरामिड में देख सकते हैं कि इसमें चार लेवल हैं।
पहला : इसमें नीचे चार बॉल हैं ऐसे में 4x4 = 16
दूसरा : इसमें तीन बॉल दिख रही हैं इसलिए 3x3 = 9
तीसरा : इसमें दो गेंद दिख रही हैं इसलिए 2x2 = 4
चौथ : इसमें सिर्फ एक गेंद है इसलिए 1x1= 1

अब इन सभी नंबरों को जोड़ा जाए तो कुल योग निकलकर आता है 16+9+4+1 = 30

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk