RANCHI(11 Jan):परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का की पत्‍‌नी बलमदीना अपने पति के समाधि की मिट्टी लेने के लिए त्रिपुरा की राजधानी अगरतला की दौर पर हैं। सोमवार को वह अपने पति के समाधि स्थल शहीद स्मारक पहुंची। यहां पर उन्होंने पुष्प चक्र अपिर्त किया और इसे बाद धार्मिक रीति-रिवाज अगरबत्ती और मोमबत्ती जलाकर अपने पति को श्रद्धांजलि देते हुए प्रार्थना की। इसके बाद रोते हुए उन्होंने वहां की एक मुट्ठी मिट्टी उठाकर अपने आंचल में बांध ली। यह दृश्य देखकर वहां पर मौजूद सेना के तमाम बड़े अधिकारी और उपस्थित गणमान्य लोगों की आंखे नम हो गई। इसके बाद खुद को संभालते हुए बदमदीना ने अपने पति के समाधि स्थल की इसी एक मुट्ठी मिट्टी को गांव ले जाकर इसी से समाधि स्थल बनाने की बात कही। त्रिपुरा में बलमदीना को पूरे सैनिक सम्मान के साथ सेना के अधिकारियों ने वहां पर स्वागत करते हुए सम्मानित किया। इस सम्मान समरोह में असम राइफल्स के अधिकारियों ने बलमदीना को सम्मानित करते हुए उन्हें ख्क् हजार रुपए भी दिए। इस अवसर पर बलमदीना ने अपने पति के समाधि स्थल तक पहुंचने के लिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और मेजर जनरल मनोज रवाथ को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इन्हीं लोगों की बदौलत वह झारखंड में अपने गांव से त्रिपुरा अपने पति के समाधि स्थल पर पहुंची। शहीद की विधवा ने कहा कि अब उन्हें अपने पति की समाधि की मिट्टी मिल गई है। इसके वह अपने साथ अपने गांव ले जाएंगी और गांव में उनकी समाधि बनवाएंगी।