- हिन्दुस्तानी एकेडमी में पान, गुटखा और तम्बाकू खाने पर लगा बैन

ALLAHABAD: उप्र में सत्ता परिवर्तन के बाद से चारों तरफ साफ-सफाई को लेकर अलग सा माहौल दिख रहा है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की ओर से पान, गुटखा और तम्बाकू का सेवन करने पर प्रतिबंध लगाए जाने के फरमान का असर इलाहाबाद में भी रंग ला रहा है। हिन्दी और उर्दू भाषा के अग्रणी संस्थान हिन्दुस्तानी एकेडमी में योगी राज का असर साफ तौर पर दिख रहा है। एकेडमी में न केवल पान, गुटखा व तम्बाकू को प्रतिबंधित कर दिया गया है बल्कि यहां पर आयोजन कराने वाली संस्थाओं को भी इसका अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है।

परिसर में जगह-जगह नोटिस चस्पा

हिन्दुस्तानी एकेडमी में कर्मचारियों के पान, गुटखा व तम्बाकू को प्रतिबंधित किए जाने संबंधी आदेश की प्रतियां परिसर में जगह-जगह चस्पा भी कर दी गई है। यह आदेश एकेडमी के कार्यरत कर्मचारियों के अलावा आयोजन कराने वाली संस्थाओं के लिए भी जारी किया गया है। एकेडमी में अलग अलग आयोजनो के लिये आने वाली संस्थाएं की वजह से गंदगी फैलती है तो ऐसी स्थिति में उस संस्था की ओर से जमा की गई सिक्योरिटी मनी को किसी भी दशा में वापस नहीं किया जाएगा।

परिसर में किसी भी व्यक्ति के पान, गुटखा व तम्बाकू पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कर्मचारियों के साथ ही एकेडमी में आयोजन कराने वाली संस्थाओं को शामिल किया गया है।

गोपाल पांडेय, कार्यालय अधीक्षक