--DM ने जीतने वालें कैंडीडेट्स के विजय जुलूस निकालने पर लगाई रोक, धारा 144 का दिया हवाला

- आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना, सबसे पहले आयेगा दक्षिणी विस का रिजल्ट

VARANASI

विधानसभा चुनाव के लिए आठ मार्च को पड़े वोटों की गिनती शनिवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो जायेगी। होली और धारा क्ब्ब् के लागू होने के कारण डीएम ने जीतने वाले प्रत्याशियों की ओर से किसी भी तरह का जुलूस निकालने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं शुक्रवार को प्रशासन की ओर से मतगणना की तैयारियां भी पूरी कर ली गई। छह सौ से ऊपर कर्मचारियों को मतगणना कार्य में लगाया गया है। प्रभारी अधिकारी कार्मिक व सीडीओ पुलकित खरे ने बताया कि मतगणना के लिए विधानसभावार क्भ् टेबल लगाए जाएंगे। इसमें क्ब् पर वोटों की गिनती, एक टेबुल आरओ का होगा। शेष तीन टेबुल रिजर्व रहेगा। इसके लिए शुक्रवार शाम सभी कर्मचारियों की फाइनल ट्रेनिंग भी हुई।

अलग अलग बने हैं हॉल

जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मतगणना पहडि़या मंडी स्थित उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य भंडारण निगम के विभिन्न हॉलों में सुबह आठ बजे से शुरू होगी। पिंडरा विधानसभा क्षेत्र की वोटों की गिनती हाल संख्या क्/क्, अजगरा विस क्षेत्र की हाल संख्या ख्/ख्, शिवपुर की ब्/क्, रोहनिया की हाल संख्या क्/ख्, उत्तरी की हाल संख्या ख्/क्, दक्षिणी की हाल संख्या फ्/क्, कैंट की फ्/ख्, सेवापुरी की मतगणना हाल संख्या ब्/ख् में होगी।

विधानसभा क्षेत्रवार कुल राउंड

क्षेत्र बूथ राउंड

पिंडरा फ्फ्भ् ख्ब्

अजगरा फ्फ्ख् ख्ब्

शिवपुर फ्ख्म् ख्ब्

रोहनिया फ्7ख् ख्7

उत्तरी फ्भ्7 ख्म्

सेवापुरी फ्क्7 ख्फ्

कैंट फ्8क् ख्8

दक्षिणी ख्9क् ख्क्

यहां से मिलेगा प्रवेश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रेक्षकगण, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग अधिकारी व अन्य ड्यूटीरत अधिकारी, कर्मचारी व पत्रकार (सक्षम अधिकारी से जारी पास के आधार पर) गाजीपुर रोड स्थित मंडी के मेन गेट से प्रवेश करके गणना स्थल तक पहुंच सकेंगे। प्रत्याशी व उनके अभिकर्ताओं को दौलतपुर रोड स्थित आईबी कार्यालय के बगल से आने वाले रोड से वेयर हाउस हाल तक जाने की व्यवस्था की गई है।

दक्षिणी सबसे पहले कैंट बाद में

प्रत्येक विधानसभा में पड़े मतों की गणना के लिए क्ब्-क्ब् टेबुल लगाए जाएंगे। इस प्रकार एक राउंड में क्ब् बूथों के परिणाम आ जाएंगे। इस हिसाब से सबसे कम बूथ वाले विधानसभा क्षेत्र शहर दक्षिणी का परिणाम सबसे पहले और सर्वाधिक बूथ वाले कैंट का परिणाम सबसे बाद में आएगा। शनिवार को सबसे पहले फ्700 पोस्टल बैलेट और म्9ख् सर्विस वोटर्स के मतों की गिनती होगी। इसके बाद बूथवार ईवीएम ओपेन होंगी।

लगे क्8 ब्रॉडबैंड कनेक्शन

बीएसएनएल ने मतगणना के लिए पहडि़या मंडी में क्8 ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगाए हैं। इन कनेक्शनों के माध्यम से शनिवार को मतगणना की पल-पल की जानकारी हाई-स्पीड इंटरनेट से निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। गुरुवार की शाम तक सभी टेलीफोन व ब्रॉडबैंड सेवाएं शुरू कर दी गई। वहीं सुरक्षा के लिए चार एएसपी, नौ सीओ, दो सौ एसआईज, 7भ् हेड कांस्टेबल्स और क्0भ्0 कांस्टेबल्स को पहडि़या मंडी में तैनात किया गया है।

आज न जाना पहडि़या की ओर

मतगणना के चलते पहडि़या की ओर जाने वाले रास्तों पर प्रतिबंध लागू रहेगा। एसपी ट्रैफिक राम भवन चौरसिया के मुताबिक क्क् मार्च को सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक प्रतिबंध लागू रहेगा।

- आशापुर चौराहे से किसी वाहन को पहडि़या मंडी की तरफ आने नहीं दिया जायेगा

- इन वाहनों को कज्जाकपुरा की तरफ मोड़ दिया जायेगा

- चंद्रा चौराहे से कोई वाहन पहडि़या मंडी की ओर नहीं जायेगा

- इन वाहनों को कज्जाकपुरा की ओर से निकाला जायेगा

- पाण्डेयपुर चौराहे से पहडि़या की ओर छोटे चार पहिया वाहनों को नहीं जाने दिया जायेगा

- इन वाहनों को हुकुलगंज चौकाघाट की ओर टर्न कर दिया जायेगा

- जौनपुर जाने वाले वाहनों को अंधरापुल अंबेडकर चौराहा से जेपी मेहता की ओर भेजा जायेगा

- पुलिस लाइन चौराहे से पहडि़या की ओर कोई वाहन नहीं जायेगा

- इन वाहनों को मकबूल आलम रोड की ओर से निकाला जायेगा

-