पिता बन जाता है पति

बांग्लादेश के मंडी जनजाति की यह परंपरा आपको जरूर अजीब लगी होगी। मगर आपको बता दें की यहां परंपरा है की जब किसी महिला के पति की कम उम्र में मृत्यु हो जाती है। तो उस महिला को अपने पति के खानदान से ही एक कम-उम्र के आदमी से शादी करनी होती है। यहां रहने वाली एक महिला ओरोला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। ओरोला का कहना है की जब वह बहुत छोटी थी तब उसके पिता की मृत्यु हो गयी थी। तब उसकी मां की शादी नॉटेन नाम के किसी दूसरे आदमी से कर दी गई थी। अपने दूसरे पिता को देखकर वह हमेशा सोचती थी की वह कितने अच्छे हैं। एक तरह से लड़की को उसका दूसरा पिता पसंद था।

पीढ़ी-दर पीढ़ी चलती है परंपरा

ओरोला की मां के साथ भी यही हुआ था। कम उम्र के नए पति की शादी उसकी होने वाली पत्नी की बेटी के साथ भी एक ही मंडप में करवा दी जाती है। माना जाता है कि कम-उम्र का पति नई पत्नी और उसकी बेटी का भी पति बनकर दोनों की सुरक्षा एक लंबे वक्त तक कर सकता है। इस समय ओरोला को अपने पिता से पति बने नॉटेन से तीन बच्चे हैं। वहीँ उसकी मां को दो बच्चे हैं।

काफी अलग है यह रिवाज

ओरोला का कहना है की जब उसने जवानी की तरफ अपना पहला कदम बढ़ाया था तब उसे यह बात पता चला कि उनके दूसरे पिता नॉटेन ही उनके पति हैं। यह खबर सुनते ही ओरोला को जैसे लगा की वह कोई सपना देख रही है। मगर यह बात सच थी। दरअसल, ओरोला की शादी उसके पिता के साथ तब कर दी गई थी जब वह केवल 3 साल की थी। इस तरह से ओरोला का पिता ही उसका पति भी था।

inextlive from Bizarre News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk