ALLAHABAD: दीपावली पर कहीं आप की जेब खाली न रह जाए। कहीं ऐसा न हो कि चाह कर भी आप सामान न खरीद पाएं, इसलिए अभी से एलर्ट हो जाएं। इस बार दीपावली पर लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे।

दीपावली पर सरकारी कार्यालयों के साथ ही बैंकों में तीन दिन की छुट्टी होती है। इस बार रविवार का दिन भी साथ जुड़ने के कारण एक दिन का अवकाश और मिल रहा है। चार दिन की छुट्टी से बैंक कर्मचारियों व सरकारी कर्मचारियों की जहां बल्ले-बल्ले होगी। वहीं व्यापारियों के साथ आम पब्लिक को परेशानी होगी।

भर नहीं पाएंगे खाली एटीएम

लगातार दो दिन बैंक बंद हो जाएं तो शहर के ज्यादातर एटीएम खाली हो जाते हैं। पैसा निकालने के लिए लोग परेशान रहते हैं। फेस्टीवल सीजन में कैश की खपत अधिक होती है। इसलिए दीपावली पर एटीएम एक दिन से अधिक नहीं चल पाएंगे। इससे लोगों को परेशानी हो सकती है।

इन दिनों में बंद रहेंगे बैंक

19.10.2017- दीपावली

20.10.2017- गोवर्धन पूजा

21.10.2017 भैया दूज

22.10.2017 रविवार अवकाश