ALLAHABAD: यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने गुरुवार को सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की सिविल लाइंस शाखा पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मांगे नही मानी जा रही है इसलिए 22 अगस्त को देशव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया गया है। अध्यक्षता मदनजी उपाध्याय एवं संचालन शशिकांत श्रीवास्तव ने किया। एसपी दीक्षित, एसबी राय, एसपी शर्मा, दिनेश कुमार, राजकपूर, सुधीर अग्रवाल, सुनील सहगल, अश्वनी तिवारी, राजेश तिवारी, डीबी सिंह, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, संजय अग्रवाल, पीएन सिंह आदि ने अपनी मांगों को दोहराया।

बैंक कर्मचारियों का विरोध

बैंक कर्मी जन विरोधी बैंकिंग सुधार को रोका जाय

बड़े घरानों के एनपीए को बट्टे खाते में डालने पर लगे रोक

बैंक शुल्कों में वृद्धि वापस ली जाय

बैंकों के निजीकरण एवं विलय रोका जाय

जानबूझकर ऋण अदा न करना फौजदारी अपराध घोषित हो

सभी संवर्गो में पर्याप्त भर्ती हो एवं खराब ऋणों की वसूली के लिए कठोर कदम उठाए जाएं

हमारी मांगें जायज है और इस पर पॉजिटिव रिस्पांस आना चाहिए था। यह नहीं आया है इसलिए 22 से देशव्यापी स्ट्राइक का निर्णय लिया गया है।

-शशिकांत श्रीवास्तव

स्थानीय संयोजक, यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस