-बरेली में 47 हजार शस्त्र लाइसेंस हैं रजिस्टर्ड

-सबसे ज्यादा फरीदपुर थाना एरिया में लाइसेंसी हथियार

BAREILLY: देश में जहां यूपी लाइसेंसी हथियारों में टॉप पर है, तो प्रदेश में बरेली डिस्ट्रिक्ट भी पीछे नहीं है। बरेली मंडल की बात करें तो यहां के लाइसेंसी हथियारों की संख्या महाराष्ट्र और बिहार के लाइसेंसी हथियारों से अधिक पहुंच जाएगी। बरेली मंडल में सिक्योरिटी के साथ-साथ लोगों को लाइसेंसी हथियार रखने का शौक है। आ‌र्म्ड लाइसेंस इश्यूएंस सिस्टम पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक बरेली डिस्ट्रिक्ट में मौजूदा समय में 47,047 शस्त्र लाइसेंस जारी हैं।

46,958 को यूआइर्डी जारी

सबसे पहले एनडीएल (नेशनल डाटा आ‌र्म्ड लाइसेंस ) के तहत आ‌र्म्स लाइसेंस का डाटा फीड किया गया था। इसके तहत सभी को यूनिक आईडी जारी की गई थी। बाद में एनडीएएल को आ‌र्म्ड लाइसेंस इश्यूएंस सिस्टम में बदल दिया गया। इसके तहत भी सभी डाटा फीडिंग की जा रही है। शस्त्र डिपार्टमेंट एनआईसी के जरिए डाटा फीडिंग का काम कर रहा है। इसके लिए डीएम ने लेखपालों की एक्स्ट्रा डयूटी लगाई है। फरीदपुर के एक अन्य लेखपाल की भी डयूटी मंडे को लगाई गई। एलिस के तहत 47,047 शस्त्र लाइसेंस का डाटा फीड किया गया है। इनमें से 46,958 को यूनिक आईडी जारी हो चुकी है। सिर्फ 89 लोगों को यूआईडी नहीं जारी हुई है।

फरीदपुर में ज्यादा शस्त्र लाइसेंस

बरेली में सबसे ज्यादा आ‌र्म्ड लाइसेंस 3303 फरीदपुर थाना एरिया में हैं। इसकी वजह साफ है कि यह एरिया गंगा की कटरी में आता है। एक जमाने में यहां बदमाशों का डेरा रहता था। बदमाशों के डर से लोग हथियार रखते थे। फरीदपुर थाना के अलावा भमौरा, फतेहगंज पूर्वी, भुता, कैंट थाना एरिया में भी लाइसेंसी हथ्ि1ायारों की संख्या काफी अधिक है।

बुजुर्गो के पास भी शस्त्र लाइसेंस

बरेली मंडल में लोग शौक में भी शस्त्र रखते हैं। यही कारण है कि पड़ोसी जिले शाहजहांपुर और बदायूं में अधिक शस्त्र लाइसेंस धारक हैं, क्योंकि इन दोनों जिलों का भी आधा एरिया कटरी में आता है। शाहजहांपुर में तो कहावत है कि साइकिल हो या न हो लेकिन हथियार होना जरूरी है। शाहजहांपुर में जहां 40 हजार, पीलीभीत में 17 हजार शस्त्र लाइसेंस जारी हैं। फायरिंग टेस्ट के दौरान कई बुजुर्ग भी रिन्यूवल के लिए आते हैं। यहां महिलाओं के नाम भी कई लोगों ने शस्त्र लाइसेंस जारी कर रखे हैं।

थाना वाइज लाइसेंस

3301-फरीदपुर, 1610-भमौरा, 1541-बहेड़ी, 921-फतेहगंज ईस्ट, 943-भुता, 901-सिरौली, 892-सुभाषनगर, 848-कोतवाली, 834-भोजीपुरा, 831-नवाबगंज, 742-कैंट, 673-हाफिजगंज, 656-शीशगढ़, 652-मीरगंज, 628 -आंवला, 609-इज्जतनगर, 590-अलीगंज, 490-बिथरी चैनपुर, 465-शाही, 458-विशारतगंज, 456-प्रेमनगर, 405-फतेहगंज। वेस्ट, 372-शेरगढ़, 359-किला, 351-देवरनियां, 329 -क्योलडि़या, 203-सीबीगंज