महिला आईपीएस के मुंह पर छोड़ा सिगरेट का धुआ

महिला आईपीएस लड़कियों की शिकायत पर बरेली कॉलेज के बाहर खड़े लड़के से पूछताछ करने गईं थी। वहां सिगरेट पी रहे एक लड़के ने रौब दिखाते हुए उन्हीं के मुंह पर सिगरेट का धुआं फूंक दिया। टीम को लीड कर रही ट्रेनी आईपीएस रवीना त्यागी को बरेली कॉलेज के बाहर लड़कियों से छेड़छाड़ की खबर मिली। वह टीम के साथ बरेली कॉलेज पहुंची और लड़कियों से बात करने लगी। इसी दौरान उन्हें एक दुकान पर कुछ लड़के खड़े दिखे।

मनचले ने 'एंटी रोमियो स्‍क्‍वायड' की लेडी ips के मुंह पर छोड़ दिया सिगरेट का धुंआ

आय दिन लड़के करते हैं लड़कियों से छेड़छाड़

लड़कियों ने बताया कि यह लड़के आए दिन लड़कियों के साथ छेड़खानी किया करते हैं। जिसके बाद रवीना त्यागी उन लड़कों से पूछताछ करने के लिए उनके पास पहुंची। सिविल ड्रेस में होने की वजह से लड़के उन्हें पहचान नहीं पाए। वहां सिगरेट पी रहे एक लड़के ने रौब दिखाते हुए उनके मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ दिया। घटना के बाद वहां मौजदू चार लड़कों को हिरासत में लिया गया है। यूपी में मनचलों पर नकेल कसने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड का गठन किया गया है।

National News inextlive from India News Desk

National News inextlive from India News Desk