इसे रोटरी क्लब ऑफ बरेली मैगनेट सिटी और झंकार ज्वैलर्स की ओर से ऑर्गनाइज किया गया था। बरेली क्लब मेला ग्राउंड में चल रहे इस आयोजन में कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने रूख किया। इसमें मर्सिडीज बेंज, वाल्कबेगन्स, होंडा, मित्सुविशी, ऑडी, फोर्ड जैसी कंपनियां ने पार्टिसिपेट किया। इस मौके पर जहां तेज रफ्तार यूथ ने रूख किया बाईक्स की ओर और बड़ी कारों का, वहीं फैमिली पर्सन ने छोटी कारों में दिलचस्पी दिखाई।

कारों की थी कई range
ऑटोमोबाइल एक्सपो में 4600 सीसी और 4 सिलेंडर, 132 केवी पावर की क्षमता की ऑडी क्यू-5 कार मौजूद थी। इसकी कीमत 78 लाख रुपए है। पेट्रोल के बढ़े दामों के बावजूद लोगों का रुझान पेट्रोल की कारों की ओर रहा। एक्सपो में आए दर्शकों ने होंडा की और टाटा की नैनों कार की बारीकियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर बाइक्स की भी धूम रही। हीरो मोटोकार्प की एडवेंचरस बाइक इंपल्स को भी इस मौके पर लांच किया गया.  शहर मेें पहली बार किजासी की भी लांचिंग की गई। ये कार 2400 सीसी और 178 पीएच के पेट्रोल और डीजल इंजन मॉडलों में मौजूद रही।

First prize CAPL Ford को

हुंडई मोटर्स के सचिन भसीन ने बताया कि इयोन की खूबियों से प्रभावित होकर बैंक इसके लिए 100 परसेंट तक फाइनेंस करने को तैयार हैं। यहां बेस्ट स्टॉल का फस्र्ट प्राइज सीएपीएल फोर्ड को, सेकेंड प्राइज मित्सुविसी के विवेक और जसोरिया बर्दस को कंबाइड रूप से, थर्ड प्राइज एक्सिस शेवरले को दिया गया।

कौन सी कार कितनी बिकी
टाटा (श्याम जी मोटर्स)    8 
मित्सुबिशी                  1
मर्सिडीज                    3
मारुति                       9
वोल्क्सवैगन                3
होंडा                         6
शेवरले और हुंडई          25
फोर्ड                         7
टाटा (ग्रोवर मोटर्स)        2
हीरो की इंपल्स बाइक      3
होंडा सीवीआर              3

लोगों का क्या कहना है
इस प्रोग्राम के माध्यम से रोटरी का उद्देश्य क्लब के फंड को रेज करने का है। इससे समाज के आम वर्ग की बच्चियों की एजुकेशन के लिए इंटर तक का कॉलेज खोलने का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन सफल रहा।
- राहुल वोहरा, रोटरी क्लब ऑफ बरेली क्लब के मेंबर

मैं पहली बार ऑटो एक्सपो में आई हूं। एक ही प्लेटफॉर्म सब कुछ पाकर अच्छा लगा।
 - भावना, सर्विसवुमन


मुझे यहां आकर अच्छा महसूस हुआ। दिल्ली में लगने वाले ऑटो एक्सपो के बारे में काफी कुछ सुना था। यहां आकर मुझे सभी तरह की कारों के बारे में जानकारी मिली। जो पूरे शहर में घूमकर कलेक्ट करना डिफिकल्ट था।
- साधना भाटिया, सर्विसवुमन

एक ही जगह पर कई तरह की कारें देखकर काफी अच्छा लगा। अब मैं आसानी से अपनी पसंद की कार का खरीद सकता हूं।
- डॉ। पीके जैन