-सिरौली थाना अंतर्गत रामनगर के ऐतिहासिक किला में मिली अर्धनग्न लाश

-महिला के शव के पास में मिले कपड़े, महिला से रेप की भी आशंका

>BAREILLY/BARSER: सिरौली थाना क्षेत्र के रामनगर के ऐतिहासिक किला में ट्यूजडे सुबह महिला का शव मिला। उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। महिला के कान कटे थे जबकि उसकी लाश अ‌र्द्धनग्न हाल में मिली। शव से कुछ दूरी पर महिला के कपड़े व हंसिया मिला है। आशंका जताई जा रही है कि रेप कर उसकी लाश यहां फेक दी गई है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किला के अंदर हत्या कर लाश फेंकना यहां कि सिक्योरिटी पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

बड़ी मुश्किल से िनकाली लाश

रामनगर में ट्यूजडे सुबह पशु चराने जा रहे कुछ लोगों को दुर्गध आई। जिसके बाद उन्होंने पास जाकर देखा तो महिला की लाश पड़ी मिली। उन लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि लाश के पास शराब के पउए भी पड़े हैं। शव करीब 4 फिट गहरी खाई में पड़ा था। पुलिस ने काफी मुश्किल से कपड़े में लपेटकर महिला के शव को बाहर निकाला और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कहीं टूरिस्ट तो नहीं महिला

जिस जगह महिला की लाश मिली है वह एक टूरिस्ट प्लेस भी है। इस ऐतिहासिक किला को देखने के लिए बरेली के अलावा दूर-दराज भी लोग भी आते हैं। ऐसे में इस आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि महिला भी किला घूमने आई हो और यहां पर दरिंदो की हवस का शिकार बनाया और फिर उसकी हत्या कर दी हो। क्योंकि आसपास की महिला होती तो अब तक उसकी पहचान हो जाती। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान की कोशिश में जुटी हुई है।

रामनगर के किला में महिला की लाश मिली है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यमुना प्रसाद, एसपी रुरल बरेली