- 2012 में प्रमुख पार्टियों ने दिया था करोड़पतियों को टिकट

- दो विधायकों को छोड़ बाकी विधायकों पर लाखों की थी देनदारी

BAREILLY: जिले के 9 विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को छोड़ दिया जाए, तो सपा, बसपा और बीजेपी सहित प्रमुख पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। 20 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, लेकिन नामांकन से पहले प्रमुख पार्टी के उम्मीदवार अपना कर्जा चुकाने में लगे हुए हैं। 2012 विस चुनाव पर नजर दौड़ाएं तो बीजेपी, सपा और बसपा ने करोड़पतियों को ही टिकट दिए थे। 9 विधानसभा क्षेत्र में सबसे धनवान प्रत्याशी शहर विधायक डॉ। अरुण कुमार थे। हालांकि इन करोड़पति विधायक उम्मीदवारों पर लाखों रुपए की देनदारी भी थी, जिन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल कर पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरे थे। ऐसे में प्रजेंट विस चुनाव में भी लगभग सभी पार्टियों ने सीटिंग विधायकों को ही टिकट दे रखा है, लेकिन इस बार उम्मीदवारों की चालाकी नहीं चल पाएगी। क्योंकि, इस बार चुनाव आयोग सख्त हो गया है। उम्मीदवारों पर किसी भी प्रकार का बकाया पाया जाता है तो उनके नामांकन खारिज कर दिए जाएंगे।

डॉ। सियाराम को छोड़ सब करोड़पति

विस चुनाव 2012 में फरीदपुर के सपा विधायक डॉ। सियाराम सागर को छोड़ दें, तो बाकी सभी 8 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी करोड़पति थे। इनमें भी शहर के बीजेपी प्रत्याशी डॉ। अरुण कुमार सबसे आगे हैं। इन्होंने 2012 में नामांकन पत्र में 10 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति दिखाई थी। जबकि दूसरे नंबर पर बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह थे। इनकी टोटल प्रॉपर्टी साढ़े तीन करोड़ की है। इसी तरह शहजिल इस्लाम, राजेश अग्रवाल, भगवत सरन गंगवार, धर्मपाल सिंह, सुल्तान बेग , अताउर्रहमान भी इस क्रम में शामिल हैं। हालांकि, डॉ। सियाराम सागर करोड़पति की लिस्ट में शामिल नहीं है। इनकी टोटल प्रॉपर्टी 30 लाख की है।

करोड़पति विधायकों पर लाखों की देनदारी

आर्थिक रूप से जो विधायक जितना बड़ा है, उन पर सरकार की देनदारी भी उतनी ही बड़ी है। देनदारी में भी बिथरी के बसपा विधायक वीरेंद्र सिंह पहले और शहर के बीजेपी विधायक डॉ। अरुण कुमार दूसरे नंबर हैं। वीरेंद्र सिंह पर पिछले विस चुनाव में 40 लाख रुपए की देनदारी थी। जबकि, डॉ। अरुण कुमार पर 30 लाख से अधिक देनदारी थी। हालांकि, कैंट के बीजेपी प्रत्याशी राजेश अग्रवाल और फरीदपुर के सपा प्रत्याशी डॉ। सियाराम सागर पर बिजली बिल, टेलीफोन बिल, टैक्स और लोन का एक रुपए की भी देनदारी नहीं थी।

चुनाव आयोग हुआ सख्त

विस चुनाव को लेकर चुनाव आयोग भी काफी सख्त है। आयोग ने यह आदेश जारी कर रखा है कि जिन उम्मीदवारों पर पिछले 10 वर्षो में सरकारी मकान का किराया, बिजली, पानी, टेलीफोन व अन्य बकाया का भुगतान अवशेष होने पर पर्चा खारिज कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं 20 हजार से अधिक का भुगतान प्रत्याशी चेक के माध्यम ये करेंगे। बरेली में 20 से 27 जनवरी तक विस चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चलेगी।

विस चुनाव 2012

विस क्षेत्र - उम्मीदवार व पार्टी - केस - एजुकेशन - प्रॉपर्टी - देनदारी

शहर - डॉ। अरुण बीजेपी - 0 - ग्रेजुएट, प्रोफेशनल - 10,16,40,861 - 30,19,842

बिथरी - वीरेंद्र सिंह बसपा- 2 - पोस्ट ग्रेजुएट - 3,47,96,758 - 40,00,000

भोजीपुरा - शहजिल इस्लाम आईएमसी - 1 -मैट्रिक - 2,31,46,800 - 33,25,840

कैंट - राजेश अग्रवाल बीजेपी - 0 - पोस्ट गे्रजुएट - 1,97,92,594 - 8,47,412

नवाबगंज - भगवत सरन सपा - 2 - इंटर -1,40,16,500 -0

आंवला - धर्मपाल बीजेपी - 1 - पोस्ट ग्रेजुएट - 1,18,54,754 - 13,90,167

मीरगंज - सुल्तान बेग बसपा - 3 - पोस्ट ग्रेजुएट - 1,15,48,283 - 10,78,786

बहेड़ी - अताउर्रहमान सपा - 0 - - 1,14,63,000 - 1,53,000

फरीदपुर - डॉ। सियाराम सपा - 0 - पोस्ट ग्रेजुएट - 30,02,953 - 0