-संडे की रात बन्द हुआ गंगा बैराज वाटर व‌र्क्स ट्यूजडे की शाम चालू हुआ

-जलकल मुख्यालय बेनाझावर की बिजली गुल होने से सिटी में वाटर सप्लाई प्रभावित

KANPUR: गंगा बैराज वाटर व‌र्क्स लगातार ब्0 घंटे तक ठप रहा है। जिसके चलते वाटर व‌र्क्स से जुड़ी करीब 8 लाख की आबादी को लगातार दूसरे दिन भी जबरदस्त ड्रिकिंग वाटर क्राइसिस का सामना करना पड़ा। वहीं जलकल हेडक्वार्टर की लाइट दोपहर भर गुल रहने के कारण शाम को सिटी में वाटर सप्लाई प्रभावित रही।

दूसरे दिन भी पानी संकट

संडे की देररात गंगा बैराज वाटर व‌र्क्स को पॉवर सप्लाई करने वाले जलकल के बिजली सबस्टेशन का स्विच खराब हो गया। जिससे सही करने में जलकल ब्0 घंटे लग गए। मंगलवार की शाम गंगा बैराज वाटर व‌र्क्स चालू हो सका। वाटर व‌र्क्स से रोजाना ब् करोड़ लीटर ड्रिकिंग वाटर सप्लाई किया जाता है। वाटर व‌र्क्स ठप रहने से विकास नगर, शारदा नगर, मकड़ीखेड़ा, इंदिरा नगर, सत्यम विहार, महाबलीपुरम, मसवानपुर, पनकी, गंगागंज रतनपुर सहित जलकल के क्क् जोनल पम्पिंग स्टेशन से जुड़े मोहल्लों में सोमवार और मंगलवार को वाटर सप्लाई नहीं हो सकी। लोग पानी के लिए परेशान हो गए। हैंडपम्पस पर लाइन लगी रही है। जलकल ऑफिसर योगेश कुमार ने बताया कि ट्यूबवेल के जरिए वाटर सप्लाई की गई है। लो प्रेशर की जरुर समस्या रही है।

करंट ट्रांसफॉर्मर बदलने से जलकल हेडक्वार्टर की बिजली गुल

मंगलवार को बेनाझावर केस्को सबस्टेशन के करंट ट्रांसफॉर्मर में काम किए जाने से दोपहर करीब क्ख् से शाम ब्.फ्0 बजे तक जलकल हेडक्वार्टर बेनाझावर की लाइट गुल रही है। जिसके कारण सिटी में वाटर सप्लाई किए जाने के लिए रॉ वाटर को ट्रीट नहीं किया जा सका। भैंरोघाट इंटेक प्वाइंट के पम्प भी बन्द कराने पड़े। बजेन्द्र स्वरूप पार्क, लेनिन पार्क पी रोड, फूलबाग, बाबूपुरवा, गोविन्द नगर, फजलगंज आदि जोनल पम्पिंग स्टेशंस के ओवरहेड टैंक खाली रहे। इसके चलते शाम को सिटी में वाटर प्रभावित रही है। जहां भी ट्यूबवेल से पानी लेकर सप्लाई भी किया तो लो प्रेशर की समस्या बनी रही है। जलकल ऑफिसर योगेश कुमार ने बताया कि पॉवर प्रॉब्लम के कारण रात में वाटर सप्लाई की गई है।