चांदी का उपहार भेंट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आज गुरुवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टेस्ट मैच शुरू होने से पहले वीरेंद्र सहवाग को सम्मानित किया। सहवाग ने 20 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 1999 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले सहवाग ने टेस्ट और वन-डे में क्रमश: 8586 व 8273 रन बनाए। बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर और सहवाग का परिवार सम्मान समारोह में मौजूद रहा। सहवाग के सम्मान में कोटला के दो एंड का नाम 319 और 309 रन रखा है। सहवाग को उनकी उपलब्धियों के लिए चांदी का उपहार भेंट किया गया। 37 वर्षीय ने 1997-2014 तक दिल्ली की रणजी टीम का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि इस सत्र से वो हरियाणा की कमान संभाल रहे हैं।

शुक्रिया अदा किया

अनुराग ठाकुर से सम्मान प्राप्त करने के बाद सहवाग ने अपने कप्तानों का उन पर भरोसा जताने के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और सचिन तेंडुलकर को मदद करने के लिए धन्यवाद दिया। सहवाग कहना था कि वह अपने सभी कप्तानों, दोस्तों और कोचों का शुक्रियाअदा करना चाहते हैं। जिनकी बदौलत यहां तक पहुंच पाए। गांगुली, द्रविड़ और तेंडुकलर उनके करियर में बड़े बदलाव लाए, जिसका वह शुक्रगुजार हैं। सहवाग टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज है। वो वन-डे में दोहरा शतक जमाने वाले चार क्रिकेटरों में से एक है। सहवाग 2011 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य थे।

inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk