यादगार लम्हें
जी हां भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नये वर्ष की शुरुआत में ही धोनी ने अपने प्रशंसकों को चौकाने वाला तोहफा दिया है। महेन्द्र सिंह धोनी ने सीमित ओवरों की यानी कि वनडे और ट्वंटी-20 की कप्तानी कप्तानी छोड़ दी है। जिससे अपने इस फैसले के लिए वह लगातार चर्चा में बने हैं। जब कि वहीं उनके इस फैसले के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वीडियो जारी किया है। यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। यह महेंद्र सिंह धोनी का काफी पुराना वीडियो है। इसमें उनके कुछ खास यादगार लम्हें हैं।





उत्साह से भरना

इसमें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का विकेट के पीछे की जबरदस्त मौजूदगी और खिलाडियों को हमेशा उत्साह से भरना साफ दिख रहा है। यह वीडियो करीब दो मिनट 58 सेकंड का है। इसमें साल 2011 को भारत और श्रीलंका के बीच हुए वर्ल्ड कप का फाइनल दिखाया गया है। जिसमें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खेल का खास प्रदर्शन दिख रहा है। इस दोनों देशों के बीच हुए इस वनडे विश्वकप फाइनल में धोनी के लगाए गए उस छक्के को दिखाया गया है। जिसकी वजह से टीम इंडिया को जीत हासिल हुई थी। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई बार जबरदस्त प्रदर्शन कर बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।

 

 

3 साल बाद हुई टीम में युवराज की वापसी, ऋषभ को भी मिला मौका

BCCI अध्यक्ष पद के लिए सुनील गावस्कर ने इस खिलाड़ी को बताया सही दावेदार


हर साल अपनी हेयरस्टाईल बदल लेते हैं धोनी, देखें 12 साल में उनके 12 लुक

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk