B.Ed एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट घोषित

पहले तीन स्थानों पर इलाहाबाद का कब्जा

ALLAHABAD/LUCKNOW (26 May): यूपी स्टेट यूनिवर्सिटी और एफिलिएटेड बीएड कॉलेजों के लिए आयोजित संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हुआ। इस एग्जाम में इलाहाबाद की नेहा राय ने 314 मा‌र्क्स के साथ पहला स्थान हासिल किया।

इलाहाबाद का दबदबा

बीएड की लगभग एक लाख 46 हजार पांच सौ सीटों के लिए चार लाख 15 हजार 407 कैंडीडेट्स ने क्वालीफाई किया है। इस तरह एक सीट पर एडमिशन के लिए तीन कैंडिडेट्स के बीच प्रतिस्पर्धा होना तय है। रिजल्ट में पहले तीन स्थानों पर इलाहाबाद के स्टूडेंट्स ने कब्जा जमाया है। पहले स्थान पर नेहा राय रहीं वहीं दूसरी पोजीशन आलोक कुमार (312 मा‌र्क्स) और तीसरे स्थान पर अभय ि1त्रपाठी (307.33 मा‌र्क्स) के साथ्ा रहे।

कम हो गई 37 हजार सीटें

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के मानकों को पूरा न कर पाने के कारण प्रदेश के बीएड कॉलेजों में सीटों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल की तुलना में 37 हजार सीटें कम हो गई हैं। इस बार कुल एक लाख 45 हजार सीटों पर एडमिशन होगा, जबकि पिछले साल एक लाख 82 हजार सीटों पर एडमिशन हुआ था।

एक जून से काउंसिलिंग लेटर

एलयू में छह जून से बीएड काउंसिलिंग कराने की डेट प्रस्तावित है। इसमें शामिल होने के लिए सभी कैंडीडेट्स को एक जून से काउंसिलिंग लेटर जारी किए जाएंगे। इस लेटर में स्टूडेंट्स को साथ में क्या-क्या डाक्यूमेंट्स लाने हैं, इसकी जानकारी दी जाएगी।

यूपी में बने 33 सेंटर्स

प्रो़ खरे ने बताया कि काउंसिलिंग के लिए स्टेट में कुल 33 सेंटर्स बनाए गए हैं। लखनऊ, आगरा, इलाहाबाद, वाराणसी, कानपुर और मेरठ में स्टूडेंट्स की संख्या अधिक है। इन स्थानों पर तीन-तीन काउंसिलिंग सेंटर बने हैं। काउंसिलिंग प्रक्रिया पिछले साल की तरह ही होगी। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

टॉपर्स लिस्ट

रैंक नाम सिटी मा‌र्क्स

1. नेहा राय इलाहाबाद 314.00

2. आलोक कुमार सिंह इलाहाबाद 312.00

3. अभय त्रिपाठी इलाहाबाद 307.00

4. कुमारी मंजू फैजाबाद 301.00

5. केशव गोयल गाजियाबाद 300.66

6. पूजा पाल गोरखपुर 297.66

7. सुमित कुमार लखनऊ 297.00

8. अजय कुमार पांडेय इलाहाबाद 296.33

9. उपासनाथ फैजाबाद 293.33

10. मुकेश यादव आजमगढ़ 290.66

यूपी में टोटल सीटें- 1,46,500

एग्जाम में शामिल कैंडीडेट्स - 4,15,415

क्वॉलीफाई कैंडीडेट्स- 4,15,407

डिसक्वॉलीफाई कैंडीडेट्स- 8

इलाहाबाद में तीन सेंटर्स पर काउंसिलिंग कराई जाएगी। इस बार आ‌र्ट्स सब्जेक्ट के स्टूडेंट्स ने इस एग्जाम में क्वालीफाई किया है। टॉप टेन में शामिल सभी स्टूडेंट आ‌र्ट्स सब्जेक्ट के ही हैं।

प्रो। नवीन खरे

समन्वयक, बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा