BAREILLY:

परिवहन निगम की बसों से सफर करने वाले यात्रियों का सफर अगले महीने से और सुहाना होगा। क्योंकि, बरेली परिक्षेत्र के बेड़े में जल्द ही भगवा कलर की नई बसें आने वाली हैं, जो कि सामान्य बसों की अपेक्षा क्वॉलिटी इम्प्रूव होंगी। आराम ायक सीट के अलावा और भी कई सारी सुविधाएं होंगी। ताकि यात्रियों का सफर बोझिल न बनें।

 

लांग रूट्स पर चलेंगी बसें

बरेली रीजन को शुरुआत में 11 बसें मिलने वाली हैं। परिवहन निगम इन सभी बसों को लांग रूट्स पर चलाने की प्लानिंग कर रहा है। बाद में, और जो नई बसें आएंगी उन्हें लोकल रूट्स पर चलाया जाएगा। बरेली को मिलने वाली बसों का निर्माण कार्य कानपुर केंद्रीय वर्कशॉप में शुरू भी कर दिया गया हैं। जल्द ही बसों के तैयार हो जाने की बात कही जा रही है। अधिकारियों की मानें तो सभी बसें नेक्स्ट मंथ बरेली आ जाएंगी।

 

यात्रियों को मिलेगी राहत

वर्तमान समय में बरेली रीजन में 553 बसें ऑन रोड हैं। इनमें साधारण, गोल्ड लाइन बसें, लोहिया और एसी शताब्दी बसें हैं। भगवा कलर की बसें आने से यात्रियों को साधन को लेकर काफी राहत हो जाएगी। पर्याप्त साधन होने से यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

 

 

केंद्रीय वर्कशॉप में बसों को तैयार किया जा रहा है। अगले महीने तक बसों के आ जाने की उम्मीद है।

आरबीएल शर्मा, एसएम, रीजनल वर्कशॉप बरेली