- आज सुबह से सूर्यास्त के बाद तक प्रभावी रहेगा सौभाग्य योग

- शुभ मुहूर्त सुबह 10.45 से रात 8.21 बजे तक रहेगा प्रभावकारी

ऐसे करें पूजन

भाई बहन सुबह शुभ मुहूर्त में स्नान कर यमुना और यम के पूजन की थाल तैयार करें। बहन अपने भाई का टीका लगाकर आरती करें। बहनें खुद ही भोजन बनाकर भाई को अपने हाथ से भोजन कराए तो, भाई की आयु बढ़ती है और जीवन में आने वाले सभी कष्ट दूर होते है। पूजा की थाली यथा स्थिति के अनुसार सजाई जा सकती है। जिसमें मुख्य रूप से मिठाई, गिफ्ट, नारियल, पकवान, रोली, खिलौने, फूल, आरती का दीपक और अक्षत का होना जरूरी है।

 

अभिजीत मुहूर्त में करे पूजन

ज्योतिषाचार्य पं। राकेश शर्मा के मुताबिक शुभ मुहूर्त में पूजन करने से भाई-बहन के रिश्ते मधुर होते हैं। आज सौभाग्य योग पूरे दिन रहेगा। सुबह 10.45 से रात 8.21 बजे तक बहन भाई का पूजन कर सकती हैं। बड़े भाई को लाल और छोटे भाई को पीले आसन पर बैठा कर तिलक लगाकर आरती उतारें। यह दीर्घायु होने समेत जीवन की बाधाएं दूर करता है। एक दूसरे से दूर रहने वाले भाई-बहन ऑनलाइन भाई को तिलक और आरती उतार सकती हैं। भाई बहनों को उपहार स्वरूप रुपए या गिफ्ट जरूर दें।

 

मान्यता

मान्यता के अनुसार इस दिन यम अपनी बहन यमुना से मिलने गए थे। यमुना की आवभगत से प्रसन्न होकर यम ने इस दिन पूजन पर भाई के दीर्घायु होने का वरदान दिया था।

 

अभिजीत मुहूर्त में पूजन करना अति उत्तम है। जो बहन सच्चे मन से पूजा करती हैं उसके भाई दीर्घायु होते है। जीवन में आने वाले सारे कष्ट दूर होते हैं।

- पं। नीरज शर्मा, ज्योतिषाचार्य