शहर में तमाम संस्थाओ व संगठनों ने मनाई अंबेडकर जयंती

ALLAHABAD: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का स्वप्न अधूरा है। इसे पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पूरा करेंगे। यह बात उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हाईकोर्ट के नजदीक स्थित अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कहा। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के प्रयासों से देश मे लोकतंत्र की नीव पड़ी। प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा ऐसे महापुरुष का जन्म सदियों में एक बार होता है। शहरी उत्तरी विधायक हर्षव‌र्द्धन बाजपेई, भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

समान व्यवहार का लिया संकल्प

अखिल भारतीय सेवक समाज ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी हाल में जयंती समारोह में गरीब तबके के लोगों से समान व्यवहार का संकल्प लिया। संचालन गोकरन सिंह व अध्यक्षता पीसी सिंह ने की। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मा‌र्क्सवादी व भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मा‌र्क्सवादी-लेनिनवादी ने सुभाष चौराहे पर अंबेडकर जयंती मनाई। रामजी सहाय, रवि मिश्रा, गिरधर गोपाल, सुनील मौर्या, सुभाष पांडेय आदि उपस्थित रहे। उप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों मजबूत करने का संकल्प लेने की बात कही। संतोष भारतीया, दीपचंद्र शर्मा, राजकुमार, राजाराम कनौजिया, विजय आदि उपस्थित रहे।

सपनो को साकार करेगा एनसीआरडब्ल्यूयू

नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के महामंत्री मनोज पांडेय के नेतृत्व में कोरल क्लब में डीबी सिंह, संजय तिवारी, इरफात अली, राजीव, विनय आदि ने अंबेडकर प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सपा सांसद नागेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर प्रतिमा का माल्यार्पण किया। सांसद बाबा साहेब को महान नेता, सामाजिक क्रांति का अग्रदूत बताया। श्रमिक समाज कल्याण संघ में अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया तो क्षेत्रीय अभिलेखागार में आयोजित संगोष्ठी प्रो। यूसी चटोपाध्याय व श्याम सुंदर पटेल ने अपने विचार रखे। इलाहाबाद विवि के छात्रसंघ भवन पर अध्यक्ष अवनीश यादव, प्रो। आलोक प्रसाद व सतीश यादव ने बाबा साहेब के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कुलभास्कर आश्रम डिग्री कॉलेज में पहली बार जयंती मनाई गई। यहां प्राचार्य डॉ। ज्योतिशंकर और मुख्य वक्ता डॉ। आरए अवस्थी ने छात्रों को संबोधित किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भारत का महान सपूत, प्रखर बुद्धिजीवी और संविधान निर्माता बताया। अनिल द्विवेदी, चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह, किशोर वाष्र्णेय, परवेज सिददीकी, देवीप्रसाद पांडेय, अजय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

अंबेडकर खबर का जोड़ बॉक्स

कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सूचना विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप निदेशक सूचना डॉ। संजय राय ने किया। मौके पर प्रभारी सूचना अधिकारी धर्मवीर खरे, राजेश राय, महाशिव ओझा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। न्याय मार्ग स्थित महर्षि वाल्मीकि इंटर कॉलेज में आयोजित जयंती समारोह में प्रबंधक श्रीकृष्ण चंद्रा ने अंबेडकर के जीवन आदर्शो व उनके योगदान पर अपने विचार रखे।

आरएसएस ने किया पथ संचलन, पब्लिक ने बरसाए फूल

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हनुमान नगर प्रयाग इकाई द्वारा धूमधाम से शनिवार को अंबेडकर जयंती पर पथ संचलन निकाला गया। जो भारत भारती विद्यालय, सर्कुलर रोड श्रीहनुमान मंदिर होते हुए वापस भारत भारती विद्यालय पर समाप्त हुआ। स्वयं सेवकों के लिए 14 द्वार बनाए गए थे जहां माताओं बहनों ने स्वयं सेवकों पर पुष्पवर्षा की। मुख्य वक्ता सह प्रचारक काशी प्रांत मनोजजी ने कहा कि बाबा साहेब ने छुआछूत जैसी कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया और उनकी उन्ही बातों को संघ द्वारा प्रारंभ से अनुसरण किया जा रहा है। संघ 93 साल से समाज में समरसता लाने को प्रत्यनशील है। अध्यक्षता मनीष कुमार व संचालन सह नगर कार्यवाहक अजय ने किया। मौके पर जिला शारीरिक प्रमुख प्रभूतीकांत, मनीष, जिला प्रचारक सर्वेश कुमार, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौर, अनिल, आदेश, विभाग घोष प्रमुख प्रेम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।