मगध महिला कॉलेज में भोजपुरी एक्टर व सिंगर मनोज तिवारी ने मचाया धमाल

PATNA: मगध महिला कॉलेज में भोजपुरी एक्टर व सिंगर मनोज तिवारी ने स्टूडेंट्स के बीच भोजपुरी गीत गाकर खूब इंज्वॉय कराया। मौके पर उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ अंत्याक्षरी भी खेली। इससे पूर्व कॉलेज की प्रिंसिपल डॉली सिन्हा ने मनोज तिवारी का स्वागत किया।