- नरेन्द्र मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर भाजपाइयों ने मनाया जन कल्याण पर्व

- विभिन्न पार्टियों ने किया विरोध प्रदर्शन

VARANASI :

नरेन्द्र मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर भाजपाइयों ने मंगलवार को जनकल्याण पर्व मनाया। कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचे। सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए पार्टी से जोड़ा। आने वाले वक्त में भी जनता से जुड़ाव बनाए रखने के लिए मीटिंग कर रणनीति बनाई।

निकला वाहन जुलूस

तय कार्यक्रम के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं ने सुबह लमही से वाहन जुलूस निकाला। जुलूस कई गांवों, बस्ती से होकर गुजरा। इस दौरान लोगों को सरकार की उपलब्धियों और पॉलिसीज की जानकारी दी गई। वाहन जुलूस मोहांव पहुंचकर समाप्त हुआ। यहां हुई सभा को चंदौली के सांसद महेन्द्र पाण्डेय ने सम्बोधित किया। गुलाबबाग स्थित पार्टी के रीजनल ऑफिस में मोदी सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर जश्न मनाया गया। जनता के बीच बने रहने की रणनीति तैयार करने के लिए मीटिंग हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि मोदी सरकार ने एक साल में जो कर दिखाया है वह कांग्रेस म्भ् साल में भी नहीं कर सकी। संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि अब समय आ गया है कि हमारे कार्यकर्ता महासंपर्क अभियान के माध्यम से अपनी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं। जानकारी दी कि बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ। लक्ष्मीकांत वाजपेयी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविंद्रपुरी स्थित संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में सुबह दस से दोपहर क्ख् बजे तक जनता की समस्या सुनेंगे।

उड़ाये काले गुब्बारे

केन्द्र सरकार के एक साल पूरे होने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन भी हुआ। पूर्व महानगर सचिव लालू यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कालों गुब्बारों के साथ लकड़ी मंडी नखास से जुलूस निकाला। पीलीकोठी पहुंचने पर फ्म्भ् काले गुब्बारे आसमान में उड़ाये। सपा के जिला मीडिया प्रभारी मनोज यादव के नेतृत्व में कचहरी चौराहे पर वादा वितरण केन्द्र खोल गया। जबकि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक देवकांत वर्मा के नेतृत्व में लुहराबीर पार्क से बेनियाबाग चौराहे तक जुलूस निकाला। लोगों को पैम्फलेट के जरिए मोदी सरकार के वादे याद दिलाए।