-कड़ाके की पड़ रही ठंड, गलन ढा रही सितम

-अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की आयी गिरावट

VARANASI

शहर का मौसमी मिजाज कहर ढा रहा है। शनिवार को भी सुबह कोहरा छाया रहा। सूरज के दर्शन तकरीबन एक बजे हुए। गलन का आलम यह रहा कि लोग घरों में भी सिकुड़ते कांपते रहे। मौसम विभाग ने 24 घंटे के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की। हालांकि मिनिमम टेंप्रेचर में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दजर्1 हुई।

तापमान दे रहा ठंड की गवाही

अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर तकरीबन चार डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके चलते लोगों ने कड़ाके की ठंड महसूस की। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम का मिजाज अभी ऐसे ही बना रहेगा। मैक्सिमम तापमान गिरा है जिसके चलते दिन में भी लोगों को खासी गलन महसूस हुई। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होता रहा लेकिन कोहरे के चलते यह थोड़ा बढ़ गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान का यह अंतर कड़ाके की ठंड की गवाही दे रहा है।

अभी और अधिकतम तापमान

मौसम विज्ञानी प्रो। एसएन पाण्डेय बताते हैं कि चक्रवाती हवाओं के चलते ऐसी स्थिति बनी है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। जिसका नतीजा रहेगा कि लोग और भी गलन का एहसास करेंगे। आसमान में बादल दिखेंगे पर बरसने की स्थिति नहीं बनतीं दिख रही है। हालांकि आद्रता सौ फीसदी हो गयी है।

तापमान का हाल (डिग्री सेल्सियस)

अधिकतम न्यूनतम

25 दिसंबर 25.1 9.0

26 दिसंबर 24.0 8.8

27 दिसंबर 18.7 9.8

28 दिसंबर 23.0 8.0

29 दिसंबर - 23.2 9.6

30 दिसंबर - 15.6 12.0