खरीद पोर्टल के अन्तर्गत ई-प्रोक्योरमेन्ट को पारदर्शिता के लिए दिया गया अवार्ड

VARANASI

फाइनेंस मिनिस्ट्री डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेन्डीचर (पब्लिक प्रोक्योरमेन्ट डिवीजन), मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एंड आईटी व एनआईसी की ओर से दिल्ली के इण्डिया हैबिटेट सेंटर में केंद्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप में बीएचयू को ई.प्रोक्योरमेन्ट का अधिक से अधिक पारदर्शिता, फेयरनेस एवं क्षमता के साथ प्रयोग करने वाले उपक्रमों में देश में स्पेशल कैटेगरी में इनकलेक्शन ऑफ बेस्ट प्रेक्टिसेज के लिये बेस्ट परफॉरमेन्स अवार्ड प्रदान किया गया है। इसके अलावा स्पेशल कैटेगरी में में असम, चण्डीगढ़, दिल्ली सरकार, कोल इण्डिया लिमिटेड जैसे उपक्रमों को अपने-अपने भोगौलिक क्षेत्र के विशेष श्रेणी में सम्मान मिला है। वर्कशॉप में कुछ विशेष संस्थानों व उपक्रमों जो केन्द्र व राज्य शासन से सम्बन्धित थे उन्हें सम्मानित किया गया। शिक्षण क्षेत्र में बीएचयू देश की प्रथम स्वायत्तशाषी संस्था है जिसे केन्द्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल के अन्तर्गत ई-प्रोक्योरमेन्ट को अधिक से अधिक पारदर्शिता स्पष्टता एवं क्षमता के साथ उपयोग करने के लिए सम्मानित किया गया है।