-परम्परागत परिधान में बटुकों ने मंत्रोच्चार कर किया अभिनंदन का पूर्वाभ्यास

-सुरक्षा की हुई जांच, मुख्य मार्ग से गंगा तट तक रहेगी पुलिस तैनात

VARANASI

पीएम एक मई को ज्ञान प्रवाह जाएंगे। पीएम के प्रोग्राम से ज्ञान प्रवाह में उत्साह का माहौल है। शनिवार को जहां पीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा जांची गई वहीं संस्कार एवं अनुष्ठान केंद्र के बटुकों ने मंत्रोच्चार के साथ पीएम के अभिनंदन का पूर्वाभ्यास किया। बटुकों के वेदपाठ से संस्था परिसर गुंजायमान रहा। मुख्य मार्ग से गंगा तट तक पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है।

ज्ञान प्रवाह में उत्साह का माहौल

पीएम नरेंद्र मोदी एक मई को संग्रहालय में विरासत देखेंगे। इसके लिए शनिवार को कृतियों को व्यवस्थित किया गया। विरासत को संजोती भ्00 से अधिक कृतियां ज्ञान प्रवाह में हैं। इन कृतियों में ताम्रपत्र, वस्त्र, चित्रकला, प्राचीन मूर्तियां आदि हैं। इन्हीं में शामिल हैं गुप्त काल की कुबेर की प्रस्तर मूर्ति, क्0वीं शताब्दी के सूर्य की प्रतिमा, चोल काल के पंच धातु से बने गणेश, गुप्तकाल, कुषाणकाल के सिक्के। संस्था के सहायक निदेशक डॉ। नीरज पांडेय ने बताया कि प्रबंध न्यासी विमला पोद्दार व निदेशिका प्रो। कमल गिरि के निर्देशन में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। ज्ञान प्रवाह में पीएम को नजदीक से देखने को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। ज्ञान प्रवाह में नक्काशी करते कारीगरों ने कहा कि वे पीएम को ऐतिहासिक कृतियों से रूबरू कराएंगे।