- एग्जाम दिया था राजनीतिशास्त्र का नंबर मिल गए समाजशास्त्र में

shanbhukant.sinha@inext.co.in

PATNA : लाख दावों के बाद भी रिजल्ट में भारी गड़बड़ी मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। किसी का रोल नंबर ही गलत है, तो किसी का बिन परीक्षा दिए विषय भी मा‌र्क्स शीट में अंकित है। कुछ छात्र तो ऐसे हैं कि हर विषय में उपस्थित होने के बाद भी कुछ में अ?ासेंट कर दिए गए हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि बोर्ड की ओर से स्क्रूटनी की बात कही जा रही है। आखिर ऐसे अजब-गजब शिकायतों पर बोर्ड क्या करेगा, इस बात की जानकारी देने से बोर्ड क्यों परहेज कर रहा है, यह समझ से परे है। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट से पीडि़त छात्रों ने अपनी परेशानी कुछ इस तरह शेयर की। आप भी जानिए

बोर्ड के पांच तर्क, नहीं हुई गड़बड़ी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने प्रशासन की मदद से कदाचार मुक्त परीक्षा का आयोजन किया है। इसलिए संभव है रिजल्ट पर इसका प्रभाव दिख रहा हो।

इस साल परीक्षा की प्रक्रिया में बदलाव भी किया गया था, और पहली बार बबलिंग के द्वारा ओएमआर शीट को भरना था। इसमें परीक्षार्थियों ने संभवत: गलती की होगी। स्क्रूटनी के बाद रिजल्ट अच्छा भी होगा।

इवैल्यूएशन में देरी के बावजूद इसे प्रक्रिया के तहत किया गया। इसमें योग्य शिक्षक ही शामिल हुए, इसलिए वहां कोई त्रुटि की आशंका नहीं है।

आंसर की में गलती की बात सामने आई थी, लेकिन उसके निराकरण के बाद किसी को मा‌र्क्स में कोई नुकसान नहीं हुआ। बल्कि उत्तर गलत होने के बावजूद मा‌र्क्स दिए गए।

जालसाजों ने स्टूडेंट्स को फोन किया, जिनके खिलाफ बोर्ड ने एफआईआर भी करवाया है। सिस्टम इतना कड़ा है कि कोई भी पता नहीं लगा सकता कि किसको कितने अंक मिलने हैं।

गणेश को नहीं पता संगीत के राजघराने लेकिन वो रहेगा टॉपर

एक इंटरव्यू के बाद विवाद में आने वाला गणेश फिलहाल बिहार बोर्ड में आर्ट स्ट्रीम का टॉपर बना रहेगा। दरअसल,संगीत विषय में अच्छे मा‌र्क्स लाने वाले गणेश से मीडिया ने संगीत से जुड़े आसान सवाल किए। कैमरे के सामने वह जवाब नहीं दे पाया। गणेश को इंटरमीडिएट आ‌र्ट्स परीक्षा में भ्00 में ब्ख्9 अंक मिले हैं। इस मामले पर बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर का कहना है कि उसकी कॉपी भी काफी बेहतर है। प्रैक्टिकल में स्कूल द्वारा अधिक मा‌र्क्स दिए जाने का प्रश्न है, इस मामले को आने वाले समय में नीतिगत तौर से फैसला लिया जाएगा।

टॉपर पर क्यों उठा सवाल

वह झारखंड के गिरिडीह के सरिया का रहने वाला है, लेकिन उसने बिहार के समस्तीपुर से परीक्षा दी। इससे संदेह पैदा होता है।

साधनविहीन स्कूल में पढ़ने के बाद भी म्यूजिक प्रैक्टिकल परीक्षा में 70 में से म्भ् अंक मिल गए। वहीं हिंदी विषय में 9ख् नंबर आए हैं।

संगीत की पढ़ाई करने वाला गणेश चर्चित राजघराने के संबंध में भी सही उत्तर नहीं दे सका।