कहा, विकास के लिए दिये पैकेज पर कर रहे हैं राजनीति

PATNA : बिहार में परिवर्तन की लहर चल रही है। बिहार के विकास के लिए परिवर्तन आवश्यक है। ये बातें भोजपुरी सुपर स्टार सह भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने महुआ गांधी मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। तिवारी ने कहा कि छोटा एवं बड़ा भाई मिलकर बिहार में जंगलराज टू लाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इस बार बिहार के लोग जंगलराज को पूर्णत: समाप्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्ख्भ् करोड़ रुपये दिये लेकिन विकास की उक्त राशि पर भी राजनीति होने लगी जो बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि बिहार का पानी एवं जवानी दोनों बहुमूल्य है इसे बेकार नहीं जानें दें। सूबे में व्याप्त बेरोजगारी के कारण यहां के युवा वर्ग दूसरे प्रदेशों पलायन कर रहे हैं लेकिन इसकी ¨चता दोनों भाईयों को नहीं है।

सभा को मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद ने भी संबोधित किया। वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री सह विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर ने महुआ विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में दो तिहाई बहुमत से राजग की सरकार बनेगी। श्री ठाकुर ने कहा कि नीतीश कुमार के शासन काल में बिहार में शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। साइकिल एवं पोशाक देकर शिक्षा समाप्त कर दी गयी। श्री ठाकुर के साथ मनीष शुक्ला, विज्ञान स्वरूप सिंह, संजय सिंह, बंटी मिश्रा आदि उपस्थित थे।