-लंदन में 6 से 8 नवंबर तक होगा व‌र्ल्ड ट्रेवल मार्ट का आयोजन।

-नवंबर को लंदन के लिए अफसरों की टीम होगी रवाना।

PATNA: अब राज्य सरकार अपने टूरिज्म की ब्रांडिंग लंदन में करने की योजना बना रही है। लंदन में म् से 8 नवंबर तक व‌र्ल्ड टूरिज्म मार्ट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विश्वस्तरीय टूरिज्म मार्ट में बिहार भी भाग ले रहा है। पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने बताया कि बिहार में विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लंदन में बिहार के पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग की जाएगी। बिहार के बौद्ध सर्किट और जैन सर्किट के अलावा सिखों के दशमेश गुरु गोविंद सिंह की फ्भ्0वीं जन्मशताब्दी समापन समारोह का प्रमुखता से प्रचार-प्रसार करने की तैयारी है।

इन स्थलों का करेंगे प्रचार

महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह से जुड़े स्थलों, बिहार के प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय पर भी फोकस किया जाएगा। सूफी सर्किट सहित बिहार की विरासत, प्राचीन इ तिहास आदि की तरफ भी विदेशी पर्यटकों का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। इसमें गया के पितृपक्ष मेला को भी प्रमुखता से रखा गया। राजगीर, बोधगया, विक्रमशिला और वैशाली को उभारने की योजना तैयार की गई है। पर्यटन मंत्री के नेतृत्व में विभाग के सचिव पंकज कुमार और पर्यटन निदेशक अशोक सिंह के अलावा दो अन्य अधिकारियों की टीम चार नवंबर को छह दिवसीय यात्रा पर रवाना होगी.पर्यटन विभाग ने टूरिज्म मार्ट में भाग लेने की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें कैमूर पहाड़ी पर रोहतासगढ़ किला, बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर, नालंदा और राजगीर के स्थल, सासाराम स्थित शेरशाह का मकबरा और हरिमंदिर साहिब समेत बिहार के अन्य पर्यटन स्थलों को दर्शाया जाएगा।