-दहेज और बाल विवाह मुक्त बिहार बनाने का लिया संकल्प

॥नर््ढ्ढक्कक्त्र/क्कन्ञ्जहृन्: गांधी सेतु पर करीब दस लाख लोगों ने एक-दूसरे का हाथ थाम दहेज और बालविवाह मुक्त बिहार बनाने का न सिर्फ नारे बुलंद किए बल्कि आपसी भाईचारे का सेतु भी बांध दिया। रविवार दोपहर 12 बजते ही लोग सड़क पर एक-दूसरे का हाथ थाम सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करने का संकल्प लिया। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार वैशाली में 497 किलोमीटर के रूट में कड़ी सुरक्षा के बीच 10 लाख 28 हजार लोगों ने हाथ थाम दहेज और बाल विवाह जैसी कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। इसके साथ ही बिहार के सभी जिलों में लोग मानव श्रृंखला में शामिल हुए।

एक रंग में रंगे आम से खास

वहीं भोजपुर जिले में आम से खास लोग एक रंग में रंगे दिखे। आरा जिला मुख्यालय समेत प्रखंडों में लोगों ने मानव श्रृंखला में उत्साह के साथ शामिल होकर इतिहास का गवाह बना। प्रशासनिक अधिकारियों, जन प्रतिनिधयों समेत छात्र-छात्राओं से लेकर सभी उम्र के लोग शामिल हुए। विधि व्यवस्था में 60 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात थे।

बक्सर में पांच बच्चे घायल

बक्सर में कैमूर की सीमा से लेकर यूपी के गाजीपुर सीमा तक और बलिया सीमा से आरा सीमा तक 277 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई। इसमें 7 लाख लोग शामिल हुए। इसमें महिलाएं और बेटियों की भागीदारी सराहनीय रही। नया भोजपुर में बाइक सवार ने पांच बच्चों को ठोकर मार दी। सभी पांच बच्चे घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, बाइक चालक को नागरिकों ने खदेड़ कर दबोच लिया।