मनोज पर लगाया दहेज हत्या का केस

बिलहरी निवासी चंदेश्वर शर्मा की बेटी रिंकी शर्मा की शादी 2015 में ग्राम जगन्नाथपुर थाना सौंसर जिला मुजफ्फरपुर बिहार निवासी मनोज शर्मा से हुई थी। मनोज प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। शादी के 4 माह बाद रिंकी अचानक गायब हो गई। जिसकी मनोज ने सौंसर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बेटी के गायब होने की जानकारी मिलने पर चंदेश्वर और उसकी पत्नी बबीता देवी भी बिहार पहुंच गए। एक सप्ताह बाद सौंसर के समीप जंगल में एक युवती की क्षत-विक्षत लाश मिली, जिसकी शिनाख्त दोनों ने अपनी बेटी रिंकी के रूप में की और मनोज पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा दिया।

मां ढूंढा बहू और उसके प्रमी मयूर को

सौंसर पुलिस ने मनोज शर्मा को धारा 304 बी और दहेज एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डेढ़ साल तक अपने इकलौते बेटे की बेगुनाही के लिए विधवा मां पुलिस अधिकारियों के चक्कर काटती रही। जब किसी ने नहीं सुनी तो वह खुद बिहार के मुजफ्फरपुर से जबलपुर आकर तहकीकात की और साजिश रचने वाली बहू को प्रेमी के साथ ढूंढ निकाला। उसने डीआईजी को बहू के जिंदा होने के सबूत दिए। मंगलवार को बिहार पुलिस जबलपुर आकर युवती और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर ले गई।

क्राइम पेट्रोल देख बनाया मनोज को फंसाने का प्लान

रिंकी ने बताया कि शादी से पहले उसका अफेयर बिलहरी में रहने वाले मयूर मलिक से था। लेकिन माता-पिता के दबाव में उसने मनोज से शादी की थी। शादी के चार माह बाद मयूर बिहार पहुंच गया था जिसके बाद वह उसके साथ जबलपुर भाग आई थी। रिंकी ने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई और फिर चारों ने मिलकर रिंकी की हत्या का झूठा षड्यंत्र रचकर मनोज को दहेज हत्या में जेल भिजवा दिया। बिहार पुलिस की पूछताछ पर उसने बताया कि हत्या की साजिश क्राइम पेट्रोल के एक ऐपीसोड देखने के बाद बनाया गया था।

National News inextlive from India News Desk

National News inextlive from India News Desk