- सिकरीगंज एरिया में महदेवा के पास हुई वारदात

- बहन के घर से अकेले लौट रहा था रुद्रमणि

GORAKHPUR:

सिकरीगंज एरिया में थर्सडे दोपहर बदमाशों ने युवक की बाइक और नकदी लूट लिया। युवक की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना पर संदेह जताया है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

दुधरा से लौट रहा था रुद्रमणि, रास्ते में हुई वारदात

बांसगांव के मरवडि़या निवासी रुद्रमणि सिंह के बहन की शादी महसो में हुई है। थर्सडे को अकेले बाइक से वह अपनी बहन के घर गया। दोपहर में करीब डेढ़ बजे लौट रहा था। महदेवा और तरैना नाला के बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसको रोक लिया। थप्पड़ मारकर उसकी बाइक और क्भ् सौ नकदी लेकर फरार हो गए। युवक ने चौराहे पर पहुंचकर लोगों को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस, बदमाशों की तलाश

लूट की सूचना पर सिकरीगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की हरकत पर उसने शोर भी नहीं मचाया। बदमाशों के भागने के बाद भी किसी को सूचना नहीं दी। सीधे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। एरिया में बाइक लूटने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है।

लूट में शामिल बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही इस मामले का वर्क आउट कर दिया जाएगा।

मिथिलेश राय, एसओ सिकरीगंज